उर्फी जावेद ने बनाई क्रोइसैन्ट की नई ब्रा, ऑरी के मुंह में आया पानी बोले- Left No Crumbs Period

Uorfi Javed Crossiants Bra: फैशनेस्टा उर्फी जावेद के इस बार अपना नए लुक के लिए फैंस को थोड़ा ज्यादा ही इंतजार करा दिया। हालांकि उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक उनके फैंस के मुंह में लबालब पानी लाने में कामयाब रहा है। उर्फी जावेद के दिमाग के नई उपज आई और उन्होंने ये एक्सपेरिमेंट अपने फैंस के साथ भी शेयर कर दिया है।
उर्फी जावेद के इस लेटेस्ट लुक की बात करें तो हसीना ने क्रोइसैन्ट से नई ब्रा बनाई है और बिंदास अंदाज में अपनी टॉपलेस तस्वीर क्लिक कराई है। उर्फी जावेद के इस लुक को देखकर तमाम लोगों के मुंह में पानी आ रहा है। इसके साथ ही फैंस उर्फी से क्रोइसैन्ट चखने की डिमांड भी पेश कर रहे हैं।
तमाम फैंस के बीच ओरी का कमेंट सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। ओरी ने उर्फी के क्रोइसैन्ट लुक पर कमेंट करते हुए लिखा, "She croiss-ATE & left no crumbs. Period"। बता दें कि उर्फी की लोकप्रियता हर दिन बढ़ती ही जा रही है। एक लिस्टर्स स्टार किड्स के बेस्ट फ्रेंड ओरी अब उर्फी के भी दीवाने दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि पहली बार नहीं है जब उर्फी ने खाने की चीज को अपने बदन पर लगाकर ड्रेस तैयार की है बल्कि इससे पहले पिज्जा और कीवी जैसी चीजों से भी उर्फी अपनी ड्रेस तैयार कर चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर उर्फी की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। नेटिजंस उर्फी के इस लुक को देखने के बाद दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications