Urfi Javed New Look: ट्रांसपेरेंट टॉप में नजर आई उर्फी जावेद, डिजाइन देखकर लोगों ने पूछा- dislike बटन कहां है!

Urfi Javed New Look: सोशल मीडिया इन्फ्लूअन्सर और एक्टर उर्फी जावेद को आज भला कौन नहीं जानता। अतरंगी कपड़े और मेकअप की वजह से उर्फी सोशल मीडिया पर हर तरह छाईं रहती हैं। उनके रील्स और वीडियोज खूब वायरल होते हैं। वो कहावत है ना.. आप इन्हें पसंद या नापसंद तो कर सकते हैं, लेकिन इन्गोर नहीं कर सकते।
शनिवार को उर्फी जावेद मुंबई के सड़कों पर ऐसी ही एक अतरंगी कॉस्ट्यूम में नजर आईं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। उर्फी ने एक पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट टॉप पहना, जिसमें आगे छोटा सा एक डिजाइन बना था। यह वीडियो भी सामने आया है। जहां उर्फी जावेद कार से निकलते हुए दिख रही हैं। उन्होंने नीचे जींस पहन रखी है और ऊपर टॉप की जगह बिल्कुल ट्रांसपैरेंट स्किन कलर का कपड़ा पहना है।
दूर से देखने पर लगता है उर्फी ने कुछ नहीं पहना है, लेकिन वीडियो को नजदीक से देखने पर पता चलता है कि उन्होंने हल्के कलर का टॉप पहना है।
इस वीडियो पर लोग तरह तरह की रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, dislike बटन कहां है। वहीं, एक ने लिखा- "उर्फी जी ठंड बढ़ गई है, स्वेटर पहन लो.." एक अन्य यूजर ने लिखा- "बॉलीवुड की लेडी गागा.."
बता दें, उर्फी जावेद को इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। हालांकि ज्यादातर वक्त लोग उन्हें उनके लुक्स के लिए ट्रोल करते हैं। लेकिन पैपराजी के सामने वो हमेशा कॉफिडेंस और मुस्कुराते हुए पेश आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications