...तो ये है Uorfi Javed के लाल बाल और ब्लीच आइब्रो का राज, मेकअप आर्टिस्ट ने बताए सीक्रेट्स

बिग बॉस से चर्चा में आई ऊर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्सर अपने अतरंगी आउटफिट के कारण चर्चा में रहने वाली ऊर्फी जावेद आजकल एक नए ही अंदाज में नजर आ रही हैं।
उर्फी में हाल ही में अपने बालों को पिंक करवा लिया है और ऐसा माना जा रहा है उन्होंने अपनी आइब्रो ब्लीच करवा ली हैं। लेकिन कोई नहीं जानता आखिर ऊर्फी ने अचानक से अपने लुक को क्यों चेंज किया। तो चलिए जानते हैं आखिर इसके पीछे का क्या राज है।
दरअसल, ऊर्फी जावेद ने डर्टी मैगजीन के लिए किए गए फोटोशूट के दौरान अपने लुक में बदलाव किया है। डर्टी मैगजीन ने अपने इंस्टाग्राम पर उर्फी की कई हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वे बेहद हॉट नजर आ रही हैं।
बालों को पिंक करने से पहले Uorfi Javed काले बालों में डर्टी नाम का टॉप भी पहने नजर आई थीं। इसके बाद से ही अचानक इनके लुक में बदलाव देखा गया।
इन नई सभी तस्वीरों में ऊर्फी जावेद ने पिंक और ब्लैक बाल किए हुए हैं और इनमें उनकी आइब्रो का कलर भी स्किन के रंग में रंग गया है जिससे ये लग रहा है कि उनकी आइब्रो गायब हो गई है।
सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट संध्या शेखर नेगी ने भी उर्फी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा हैं, हमने उर्फी जावेद के dirty magazine के शूट के लिए क्रिएटिव रूप से सहयोग करने के लिए urfi को 6 डिजाइनरों के साथ रखा और उन्हें कस्टम और कोचर पीस के मिश्रण में तैयार किया। डिजाइनर्स ने ऊर्फी जावेद के लुक को एकदम न्यू बनाने के लिए खूब काम किया है।
डर्टी मैगजीन ने भी अपने इंस्टा पेज पर उर्फी की शुरुआत से लेकर अब तक कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें कहीं उनके लुक को ड्रॉ करते हुए भी डिजाइनर दिख रहे हैं तो कहीं बेहद हॉट उनकी कुछ तस्वीरें खींच रहे हैं।
कहीं वे सिर्फ मेटल पहने नजर आ रही है तो कहीं सिर्फ कुछ डोरियां बांधे नजर आ रही हैं। हालांकि उर्फी का ऐसा लुक अभी तक पहले कभी सामने नहीं आया है लेकिन डर्टी मैगजीन ने ऐसा लगता है कि उर्फी पर हर वो एक्सपेरिमेंट किया है जो उर्फी पर खूब जंच रहा है।


Click it and Unblock the Notifications