पूरे कपड़ों में जब नजर आईं उर्फी जावेद, लोग बोले- आज इतने कपड़े किसने दे दिए!

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर उर्फी जावेद अक्सर अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं। आमतौर पर उन्हें कपड़ों के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करते हुए देखा जा सकता है। वे इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने फैंस को उकसाती हुई तस्वीरें पोस्ट करती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे देखकर उनके फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
दरअसल, उर्फी जावेद ने एक गोल्डन ड्रेस में शाही कुर्सी के हैंडल पर बैठकर एक फोटो पोस्ट की है। दिलचस्प बात ये है कि इस फोटो में उन्होंने खुद को पूरा कवर किया हुआ है। आमतौर पर ऐसा बहुत कम होता है जब उर्फी जावेद पूरे कपड़ों में दिखाई दें। हालांकि उर्फी की इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और 1 लाख 25 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। लेकिन कुछ लोग उनके इस लुक को देखकर यह कहने पर मजबूर हो गए हैं कि कि आपको इतने कपड़े किसने दे दिए? इससे यही जाहिर होता है कि उर्फी के फैंस को उन्हें जैसे कम कपड़ों में देखने की आदत पड़ गई है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे बाप रे, आज इतना कपड़ा कौन दे दिया दीदी को, जो आग बनी फिर रही है।' वहीं बहुत से लोग उन्हें उनसे ये पूछते नजर आ रहे हैं कि ऐसा कौन सा मूवमेंट है कि आपने पूरे कपड़े पहने हैं।
आपको बता दें, उर्फी जावेद ने इस ड्रेस की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए गए इस मास्टरपीस को पहनकर वे बहुत पावरफुल महसूस कर रही हैं। उर्फी ने लिखा, मैं अबु जानी संदीप खोसला की आउटफिट पहनकर रोमांचित हूं। वे जो कुछ भी करते हैं, उसमें वे उस्ताद हैं और उन्होंने मुझे 'मैं कौन हूं', इसके साथ स्वीकारते हुए और अधिक सशक्त महसूस करवाया है।
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने आगे लिखा कि कोई भी डिज़ाइनर मुझे कपड़े नहीं देता था। इसलिए मैंने अपने खुद के कपड़े बनाने शुरू कर दिए। लेकिन अबअबू संदीप ने मेरे लिए इसे बदल दिया है। इसी के साथ उन्होंने संदीप खोसला को टैग @abujanisandeepkhosla भी किया है।
बहरहाल, आपको बताते चलें ऊर्फी जावेद को इंस्टाग्राम पर 4.1 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications