..................... Urfi Javed dress style seen in Paris, from model to Mia Khalifa copied Uorfi style! - Hindi Filmibeat

पेरिस में दिखा उर्फी जावेद ड्रेस स्टाइल, मॉडल से लेकर Mia Khalifa तक ने कॉपी किया Uorfi स्टाइल!

mia khalifa

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ऊर्फी जावेद अक्सर अपने हॉट और डेयरिंग ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। अपने कपड़ों को लेकर अक्सर एक्सपेरिमेंट करने वाली ऊर्फी जावेद सिर्फ ड्रेसिंग स्टाइल के कारण ही खूब चर्चा में रहती हैं, खासतौर पर बिकिनी और ब्रा को लेकर एक्सपेरिमेंट करने के कारण उर्फी जावेद खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

दिलचस्प बात ये है कि अब उर्फी का ये फैशन देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पॉपुलर हो रहा है। जी हां हाल ही में पब्लिक फिगर मियां खलीफा ने ना सिर्फ Uorfi जावेद के ड्रेसिंग स्टाइल को कॉपी किया बल्कि मियां खलीफा ने कुछ वीडियो और फोटो पोस्ट की है जिसमें एक मॉडल उर्फी स्टाइल की ब्रा पहने नजर आ जा रही है और रैंप पर वॉक कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ मियां खलीफा ने भी अपनी कई फोटोज और वीडियोज की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद जैसे पट्टी पतली कतरन को ब्रा के रूप में चुनती है वैसे ही मॉडल ने भी किया है। मॉडल हाई हील्स और कार्गो पेंट के साथ ब्रा के बदले बेल्ट पहने नजर आ रही है और साथ में गॉगल्स लगाए हुए जैकेट को उन्होंने कमर पर बांध रखा हैं।

वहीं दूसरी ओर मियां खलीफा के स्टाइल की बात करें तो जिस तरह से उर्फी के क्रॉप टॉप अक्सर उनके सीने से ऊपर चढ़ते रहते हैं, ठीक वैसे ही मियां खलीफा का भी लुक दिखाई दिया। मियां खलीफा ने ब्रालेस क्रॉप टॉप पहना है जो बाजू से लेकर गले तक जगह-जगह से स्टाइल में कट किया हुआ है। साथ ही उन्होंने एक थाइज से स्प्लिट ब्लैक मिनी स्कर्ट पहनी है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मियां खलीफा ने गॉगल्स और ऊपर से कोट पहने भी नजर आईं।

मियां खलीफा का यह लुक हू-ब-हू उर्फी जावेद से मिलता हुआ नजर आया। ऐसा लगा कि मियां खलीफा Urfi Javed के ड्रेसिंग सेंस से बहुत प्रभावित हैं जिसकी वजह से वे उन्हें कॉपी करती नजर आईं। हालांकि मियां खलीफा का ये लुक खूब पॉपुलर हो रहा है और इंस्टाग्राम पर 8 लाख से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X