शूज काटकर बनाई ड्रेस, फिर कैमरे के सामने दिखाया सबकुछ, बोलीं- 'मुझे जूते से ना मारो'

उर्फी जावेद की बोल्ड तस्वीर और वीडियो सामने आते ही आग की तरह वायरल होते हैं और कहा जाता है कि सोशल मीडिया पर उनके जैसा कोई नहीं हैं। अतरंगी फैशन हो या किसी भी चीज से बने हुए कपड़े, वो बिल्कुल भी परहेज नहीं करती हैं। अपनी बोल्डनेस दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।
उन्होंने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है। जी हां, इस वीडियो में उन्होने जूते से बना हुई एक ड्रेस पहनी है जो कि हर तरफ से खुली है। इस ड्रेस को पहनकर सामने आने के बाद उर्फी जावेद काफी अलग लग रही हैं।
इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होने लिखा, ''कोई जूते से ना मारे उर्फी को।'' इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और कमेंट्स काफी मजेदार हैं। एक ने लिखा है, ''उर्फी जावेद को नापसंद करने वालों का बटन।''
एक ने कहा, ''तुम पोर्न वीडियो बनाने लगो।'' एक का कहना है, ''प्लीज टमाटर का ड्रेस बना लो।'' इस तरह से ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि हर बार की तरह उर्फी ने इस बार भी किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
उर्फी जावेद कई मामलों में अपनी राय भी रखती रहती हैं और कहा जाता है कि वो खुलकर बात करने में भरोसा रखती हैं। कहा जा रहा है कि काफी जल्दी उर्फी जावेद किसी ना किसी फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं और इसको लेकर वो तैयारी कर रही हैं। लोग उर्फी की इस ड्रेस को काफी हॉट मान रहे हैं।
इस पोस्ट में भी उर्फी को लोग काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications