Urfi Javed: नेट की इतनी बोल्ड ड्रेस पहनकर उर्फी जावेद निकली बाहर, कि देखने वालों को आई शर्म

Urfi Javed New Look: आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बयानों और अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद इस पर फिर से अपने नए लुक में नजर आई हैं। हाल ही में उर्फी जावेद मुंबई के अंधेरी में स्पॉट हुईं हालांकि इस बार उर्फी किसी भी उट पटांग ड्रेस में नहीं थीं, लेकिन इस नेट की ड्रेस में भी उर्फी फिर से किसी पटका से कम नहीं लग रही थी।
उर्फी जावेद का नया लुक-
हाल ही में एक बार फिर से उर्फी जावेद मुंबई के अंधेरी में स्पॉट हुईं हालांकि इस बार उर्फी किसी भी उट पटांग ड्रेस में नहीं थीं लेकिन इस ड्रेस में भी उर्फी का अपना तड़का था।
फोटोज और वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने पर्पल कलर की एक ड्रेस पहनी हुई जो ऊपर से नीचे तक नेट की है, इस डीप नेक थाई हाई स्लिट ड्रेस में उर्फी फिगर फ्लॉन्ट हो रहा था जिसे एक्ट्रेस काफी कॉन्फिटेंड्ली फ्लॉन्ट करती हैं।
इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि उर्फी ने पहले ड्रेस के साथ उसी की मैचिंग का कोट भी कैरी किया था हालांकि पैपराज़ी को पोज़ देने के लिए एक्ट्रेस ने कोट उतार दिया और फिर जमकर पोज़ दिए।
इस ड्रेस के साथ उर्फी ने पर्पल कलर की मैचिंग सैंडल्स कैरी हैं, साथ ही बालों में बन बनाया है और सिर्फ ईयररिंग्स से अपने लुक को कम्प्लीट किया है। उर्फी के इस लुक के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन-
गौरतलब है कि, एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अब चलती फिरती फैशन क्वीन बन चुकी हैं। उर्फी कब किस चीज़ की ड्रेस बना लें कुछ पता नहीं होता। उर्फी के फैशन सेंस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है, लेकिन एक्ट्रेस का मानना है कि वो अपने फैशन से पैसा कमा रही हैं तो इसे नहीं छोड़ेंग।


Click it and Unblock the Notifications