उर्फी जावेद का रमजान में नया कारनामा, सामने से खुली ब्रालैट में ऐसी मचली कि...

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद ने फैशन का अलग ही बेंचमार्क सेट कर दिया है। हर दिन ये हसीना अपनी फैशन च्वाइसेस से लोगों को हैरान कर देती है। अब एक बार फिर से उर्फी का नया लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रमजान में उर्फी के ऐसे लुक देख फैंस उन्हें बदन ढंक कर रहने की नसीहतें दे रहे हैं।
उर्फी के इस लेटेस्ट लुक की बात करें तो ये हसीना इस इस दौरान टू पीस को ऑर्ड सेट में अपने मदहोश करने वाली अदाएं फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने अपनी ब्रालैट को ढोरी की मदद से बांधा हुए है। इसके साथ नीचे उर्फी से कुछ बॉडीकॉन स्कर्ट जैसा कैरी किया है।
उर्फी जावेद ने हाल ही में अप्रैल फूल बनाया था और सबसे माफी मांगी थी कि वो आज के बाद इस तरह की ड्रेस नहीं पहनेंगी और किसी का दिल उनकी इस हरकत से दुखा है तो उनको माफ करें। उर्फी जावेद लगातार किसी ना किसी तरह की खबरें का हिस्सा रहती हैं और अक्सर कहा जाता है कि उनकी तस्वीरें किसी भी बड़ी खबर पर भारी हो जाती हैं। अक्सर लोगों के द्वारा उनकी बातें की जाती हैं।
बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी के लुक्स का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है और उनके इन्हें देखने के लिए लोग बार बार उर्फी के इंस्टाग्राम का रुख करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications