..................... Unfortunate heel issue at Valentino Haute Couture SS23 collection, model trips in fashion show, see instagram videos - Hindi Filmibeat

एक बार फिर हील्स ने दिया धोखा, देखें कैसे रैंप पर वॉक करते हुए लड़खड़ाकर गिर गई ये हसीना!

heel issue

पिछले काफी समय से फैशन वर्ल्ड में देखा जा रहा है कि मॉडल्स कभी रैंप पर लड़खड़ाते हुए गिर रही हैं तो कभी उनके कपड़े खिसकते हुए दिख रहे हैं। बीते दिनों एक मॉडल Haute Couture SS23 collection प्रदर्शन के दौरान रैंप पर वॉक करते हुए गिर गई थीं। एक बार फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

lessisworefemales (Womenswear) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मॉडल रैंप पर वॉक करते-करते अचानक से लड़खड़ाने लगी और फिर गिर गई। हालांकि आसपास के बहुत से लोग उन्हें संभालने आए लेकिन मॉडल में गिरकर खुद को संभालते हुए सैंडल्स को हाथ में पकड़ा और फिर से सहजता से रैंप पर वॉक करने लगी। lessisworefemales ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि वैलेंटिनो हाउते कॉउचर SS23 कलेक्शन के प्रदर्शन के दौरान एक और दुर्भाग्यपूर्ण हील इश्यू हुआ।

हालांकि इस पर कमेंट करते हुए फेमस डिजिटल क्रिएटर गिगी ने लिखा कि ऐसा बार बार क्यों हो रहा है। मॉडल्स को कंफर्टेबल फुटवियर देने चाहिए। पुअर थिंग है लेकिन फिर भी गॉर्जियस है। वहीं कुछ लोग इस हादसे पर मॉडल की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं कि कितने सलीके से मॉडल ने खुद को संभाला और वे वॉक करती हुई आगे बढ़ती रही। आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है।

इससे पहले भी कुछ ऐसा देखने में आया था जिसमें मॉडल रैंप पर वॉक करते-करते अचानक से से गिर पड़ती है। वहीं दूसरी तरफ एक कलेक्शन प्रदर्शन के दौरान मॉडल अपने कपड़े नीचे खिसका देती है। वोग मैगजीन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। हालांकि ये फैशन शो का ही हिस्सा था। लेकिन लगता है कि जैसे डिजाइनर्स जान-बूझकर इस तरह के हादसे और एक्सपेरिमेंट करते नजर आ रहे हैं जिससे कि लोगों का ध्यान उनके कलेक्शन की तरफ आकर्षित हो। इसी वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मॉडल चादर लपेटे बिकिनी पहने हुए हैं और अचानक से रैंप पर आते ही चादर हटा देती है। वहीं एक मॉडल की ड्रेस पीछे से सिर्फ डोरियों से बंधी हुई है और उसकी बिकिनी भी नजर नहीं आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X