गलत है इमरान के किस की चर्चा : प्राची देसाई

emraan-hashmi-prachi-desai
'वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई' में अभिनेता इमरान हाशमी की प्रेमिका की भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री प्राची देसाई को इमरान की नकारात्मक किरदार निभाने वाले अभिनेता की छवि से कोई परेशानी नहीं है। वह कहती हैं कि लोगों को इमरान की उपलब्धियों पर चर्चा करना चाहिए न कि पर्दे पर उनके चुंबन दृश्यों की।

इक्कीस वर्षीय प्राची ने कहा, "इमरान के साथ काम करना मेरा अब तक का सबसे प्यारा अनुभव है। वह मेरे एक पसंदीदा सह-अभिनेता हैं।" प्राची ने 'रॉक ऑन' फिल्म से अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह फरहान अख्तर की पत्नी की भूमिका में थीं।

देखें : वंस अपोन.....की तस्वीरें

प्राची ने कहा, "उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में नए चेहरों के साथ काम किया है, हो सकता है इसलिए उनमें बहुत धैर्य हो। जब मैं उनके साथ काम कर रही थी तो मैं बहुत सहज थी। वह एक सितारे की तरह व्यवहार करने की बजाए आपको सहज बनाते हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यही समय है जब उन्हें श्रेय मिलना चाहिए।

उन्होंने कई सफलतम फिल्में दी हैं लेकिन अब तक उनके बारे में लोग जो चर्चा करते हैं वह दुर्भाग्य से उनके चुंबन दृश्यों की ही चर्चा होती है।" फिल्म 'वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई' में प्राची ने 70 के दशक की एक रूढ़िवादी मुस्लिम लड़की का किरदार किया है। अपनी इस भूमिका की तैयारी के लिए उन्होंने अपने समय की प्रख्यात अभिनेत्री रहीं मुमताज के अभिनय से प्रेरणा ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X