अपने कुत्ते को खान उपनाम देंगी उदिता-अंगूर खट्टे हैं?

अपनी आने वाली फिल्म 'मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है' के प्रमोशन के दौरान उदिता ने मीडिया से कहा "मैं अपने कुत्तों का नाम उपनाम के साथ रखती हूं। मसलन मैं एक नया कुत्ता लेकर आई हूं जिसका नाम मिमी गोस्वामी रखा है। अब मैं एक नया कुत्ता लेकर आउंगी तो उसका उपनाम खान रख दूंगी। इससे मेरा नाम भी किसी खान के साथ जुड़ जाएगा।"
उदिता ने ये इमरान हाशमी के बारे में बताते हुए कहा कि इमरान की सीरियल किसर की इमेज के कारण अभिनेत्रियां उनके साथ काम नहीं करना चाहती ये गलत है आजकल तो विद्या बालन भी इमरान के साथ काम कर रहीं हैं।
उदिता ने पाप फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद ज़हर, अक्सर, दिल दिया है, अगर, अपार्टमेंट जैसी फिल्मों में उदिता ने जमकर अंग प्रदर्शन भी किया लेकिन बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इमरान हाशमी के साथ उनकी फिल्म ज़हर और अक्सर अंग प्रदर्शन के चलते बॉक्स ऑफिस पर कुछ समय तक टिकी रहीं लेकिन उसके बाद इस अभिनेत्री का करियर बैक स्टेज चला गया। अपनी फिल्म मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है में उदिता पहली बार कॉमेडी भरा किरदार निभाएंगी।
खैर जो भी हो उदिता के खान उपनाम को लेकर कहे गए कथन से साफ यही जाहिर होता है कि उदिता भी चाहती हैं कि खान उपनाम उनके नाम के साथ भी जुड़े ताकी उनकी डूबती नैया भी पार हो जाए। फिल्हाल कहा जा सकता है कि उदिता के लिए अंगूर खट्टे हैं।


Click it and Unblock the Notifications