जोरदार वापसी की तैयारी में उदिता
अभिनेत्री उदिता गोस्वामी बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी करने की तैयारी में हैं। उन्होंने एक साथ पांच फिल्में साइन की हैं।
उदिता की इन पांच फिल्मों में अक्षय कुमार और सनी देओल के साथ दो-दो फिल्में भी हैं। उन्होंने कहा, "मेरा समय आने वाला है और आप इसे देखेंगे। मैं एक साथ पांच फिल्मों में काम कर रही हूं जो मेरे लिए बेहतर है।"
उन्होंने कहा कि वह 'फॉक्स' व 'द मैन' नाम की दो फिल्मों में सनी देओल के साथ और 'चेस' और 'हेलो इंडिया' नाम की दो फिल्मों में अक्षय के साथ नजर आएंगी।
गौरतलब है कि वर्ष 2004 में उदिता ने पूजा भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'पाप' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
अक्षय कुमार उदिता गोस्वामी चेस द मैन पूजा भट्ट फॉक्स बालीवुड सनी देओल हेलो इंडिया bollywood films fox pooja bhatt sunny deol the man udita goswami


Click it and Unblock the Notifications