शादी का वादा कर मुकर गए ये STAR.. एक्ट्रेस ने छोड़ा बॉलीवुड.. छोड़ा देश!

By Neeti

उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी की रिलेशनशिप अब खत्म हो चुकी है। जी हां, ना ही दोनों ने कभी अपने रिलेशन को ऑफिशियली स्वीकारा है, ना ही अपने ब्रेकअप की खबरें बाहर लाना चाहते हैं। लेकिन ऐसी खबरें माया नगरी में छिपती नहीं हैं।

नरगिस फाखरी अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'अजहर' के प्रमोशन से लगातार गायब रहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने हाउसफुल 3 और बंजो की शूटिंग भी आधे में छोड़ दी है और कुछ समय के लिए वापस अपने घर न्यूयॉर्क लौट गई हैं। फिलहाल उनके लौटने की कोई खबर नहीं है।

Uday Chopra-Nargis Fakhri

नरगिस के अचानक बदलाव की वजह उदय चोपड़ा को बताया जा रहा है। खबर है कि हाल ही में नरगिस ने उदय चोपड़ा से शादी की बात की तो उदय चोपड़ा ने इंकार कर दिया। उदय के इस जवाब ने नरगिस को हैरान कर दिया। अफवाहों की मानें तो दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई भी हुई है।

दरअसल, कुछ समय पहले जब उदय ने नरगिस से शादी की बात कही थी, लेकिन नरगिस उस वक्त करियर पर ध्यान देना चाहती थीं। लेकिन अब बात उलट चुकी है। अब नरगिस न्यूयॉर्क से कब वापस आती हैं और अपनी फिल्मों की शूटिंग खत्म करती हैं, यह समय ही बताएगा। फिलहाल तो फिल्म प्रोड्यूर्स की जान अटकी है..

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X