नील और निक्की फिर एक साथ

फिल्म 'द्रोणा" के प्रीमियर पर उदय के साथ साथ पूरे चोपडा परिवार के साथ हंसती खिलखिलाती तनिषा को देखकर यह अंदाज़ा लगाया जा सकता था कि तनिषा ने उदय के साथ पनपे गिले शिकवे ना सिर्फ दूर कर दिए हैं बल्कि वह उस परिवार में काफी सहज भी हैं।
फिल्म "वन टू थ्री" के दौरान उपेन के साथ तनिषा की बढती नज़दीकियां उदय को काफी नागवार गुज़री थी। इस बात को लेकर दोनों में काफी कहासुनी हुई थी।
तब से तनिषा और उदय के बीच दूरियां इस कदर बढ गई कि वह दुबारा कभी साथ नहीं दिखे। वैसे उदय के करीबी लोगों के आज भी उदय के दिल में तनिषा ही है।
तनिषा से बढी दूरियों के बाद भी उदय ने वह जगह किसी और लडकी को नहीं दी। सिर्फ उदय ही नहीं पूरे चोपडा परिवार के दिल में तनिषा के लिए एक खास जगह है।
तो क्या यह समझा जाए कि उदय और तनिषा के बीच की यह नज़दीकियां चोपडा परिवार और मुखर्जी परिवार को एक बार फिर एक दुसरे के नज़दिक ले आएंगी। अगर ऐसा हो तो अच्छा ही है कम से कम बोलनेवालों के मुंह पर ताला तो लग जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications