DHAMAKA: फिल्मफेयर अवार्ड 2016, शो से पहले इस एक्ट्रेस ने अवार्ड किया FIX!
फिल्मफेयर अवार्ड 2016 शुरू हो चुका है औऱ हम आपको पूरे इवेंट की लाइव जानकार दे रहे हैं यहां--> फिल्मफेयर अवार्ड 2016 #LIVE
लेकिन जो खबर फिलहाल गपशप गली में उड़ी है वो काफी दिलचस्प है। हुआ यूं है कि दो एक्ट्रेस जो बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी के लिए नॉमिनेटेड हैं, अवार्ड को फिक्स कर चुकी हैं। जीता कौन है थोड़ी देर में पता चल जाएगा लेकिन कहानी है बहुत दिलचस्प।
दरअसल, दो टॉप एक्ट्रेस को इस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है लेकिन एक ने शो में आना कंफर्म किया था और दूसरी ने नहीं। तो दूसरी का जीतना तय माना जा रहा था। लेकिन लास्ट मिनट पर दूसरी एक्ट्रेस ने आने का मन बना लिया है और चूंकि वो अवार्ड डिज़र्व करती हैं इसलिए फिल्मफेयर थोड़ा सदमे में चला गया।
[FACT: टॉप पर अजय - अक्षय - इरफान, फिर अवार्ड कैसे ले गए शाहरूख - सलमान!]
अब पहली एक्ट्रेस जो शायद परफॉर्म भी कर रही हैं, उनके लिए स्टार ऑफ द ईयर या ऐसी ही कोई कैटेगरी बनाने की सोची जा रही है। क्योंकि एक्ट्रेस ने ये साफ कर दिया है कि वो तब तक एंट्री नहीं करेंगी जब तक उन्हें बताया नहीं जाता कि उनके लिए कौन सा अवार्ड तय किया गया है।
बहरहाल इस साल कंगना रनौत औऱ दीपिका पादुकोण में कांटे की टक्कर रही है। नहीं नहीं हम ये नहीं कह रहे कि कहानी उनसे जुड़ी है।
आप जानिए दीपिका Vs कंगना का फाइनल स्कोर यहां -


Click it and Unblock the Notifications