कंगना के लिए झगड़ा

बताया जा रहा है कि रतन जैन चाहते थे कि कंगना तेज के कुछ खास दृश्यों की शूटिंग हेतु सिर्फ एक दिन के लिए ही ब्रिटेन में आ जायें। और इसके लिए उन्होंने भूषण कुमार से बात भी की। मगर भूषण कुमार चाह कर भी ऐसा नहीं कर सके। इस बारे में भूषण कुमार का कहना है कि हम सनी देओल और कंगना को लेकर 20 जून तक अपनी फिल्म की शूटिंग करनेवाले हैं।
लेकिन रतन चाहते थे कि हम कंगना को एक दिन के लिए ब्रिटेन भेज दें। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन जाने आने के लिए कंगना को तीन दिन का समय देना पड़ेगा। और हम ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि कंगना को तीन दिन के लिए फ्री कर दें। भूषण कुमार ने बताया कि कंगना व सनी 20 जून को ही आइफा में भाग लेनेवाले हैं और मैं कंगना को तब तक अपनी फिल्म की शूटिंग से फ्री करना चाहता हूं।


Click it and Unblock the Notifications