शाहरूख के नं. 1 बनने से चिढ़े अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार - ऐश्वर्या राय का मज़ेदार REACTION
शाहरूख खान और अमिताभ बच्चन की ताज़ा ट्विटर वॉर तो सबको पता ही होगी। दरअसल, शाहरूख खान हाल ही में ट्विटर पर सबसे ज़्यादा फॉलो की जाने वाली हस्ती बन गए। पहले ये स्थान अमिताभ बच्चन का था।
लेकिन अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट के ज़रिए कहा है कि ट्विटर ने उनके फॉलोअर्स की संख्या कम कर दी है। अब ज़ाहिर सी बात ये है कि अमिताभ बच्चन को इस बात से खासा फर्क पड़ गया कि शाहरूख खान ने चीटिंग की। जी हां, Rahul is a CHEATER!

अब अमिताभ बच्चन को दो बातें समझनी होंगी। पहली ये कि ट्विटर पर कोई आपको अपने मन से फॉलो करता है तो अनफॉलो भी कर सकता है। ट्विटर उस पर रोक नहीं लगा सकता।
दूसरी ये कि ट्विटर आजकल सफाई अभियान में लगा है और जाली प्रोफाइल्स डिलीट कर रहा है। हो सकता है कि बच्चन साहब के कुछ फॉलोअर्स ऐसे भी रहे हों। जैसा कि इस यूज़र ने बताया भी।
खैर ट्विटर ने खुद भी स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि ट्विटर डेवुम कंपनी के इस्तेमाल से खरीदी गई आईडी को बैन कर चुका है। और इसका विरोध करता है। ऐसे प्रोफाइल्स को ट्विटर बढ़ावा नहीं देगा।
अब अमिताभ बच्चन ने भी फेक फॉलोअर्स देने वाली इस कंपनी का इस्तेमाल किया था या नहीं पता नहीं। लेकिन ट्विटर पर लोगों ने लोट लोट कर मज़े लिए -


Click it and Unblock the Notifications

