'रिकॉर्ड बना रहे हैं अजय देवगन.. ब्लॉकबस्टर है 'शिवाय'.. FINAL..'
अजय देवगन की फिल्म शिवाय का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। गाने की टाइटल है- दरखास़्त.. यह एक रोमांटिक गाना है जो अजय देवगन और एरिका कार पर फिल्माया गया है। गाने में अजय देवगन- एरिका कार के बीच काफी हॉट सीन्स हैं। बहरहाल, इस गाने को ट्विटर पर जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है।
अजय देवगन फैंस ने ना सिर्फ गाने को बल्कि 'शिवाय' को भी ब्लॉकबस्टर मान लिया है। फैंस की मानें तो फिल्म रिलीज के साथ ही धमाल करेगी। बता दें, 'शिवाय' 28 अक्टूबर फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के साथ ही रिलीज हो रही है।
OUCH.. अजय देवगन की 'शिवाय' KISS पर इस सुपरस्टार ने किया कमेंट!

बता दें, शिवाय का इस गाने को अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। जाहिर है अजय देवगन का यह रोमांटिक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
यहां देंखे 'शिवाय' को लेकर फैंस के रिएक्शन-
फिल्म धीरे धीरे फैंस को और उत्साहित कर रही है। हर डॉयलोग, हर तस्वीर, हर गाने के साथ लोग शिवाय के लिए और क्रेजी हो रहे हैं।
हाल ही में काजोल ने कहा- शिवाय ट्रेलर को जिस तरह का रिस्पॉस दिया गया था.. उससे हम सब बेहद उत्साहित हैं। thankfully, हमारे सामने शिवाय के रूप में एक अच्छी दमदार फिल्म तैयार है।
अजय देवगन की यह फिल्म 100 करोड़ के भारी भरकम बजट में बन रही है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि अजय फिल्म को 200 करोड़ कल्ब में शामिल करना चाहेंगे।
शिवाय को लेकर अजय देवगन फैंस का जो उत्साह, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। महीनों पहले ही फिल्म का माहौल बना हुआ है।
कोई शक नहीं कि शिवाय को जोरदार ओपनिंग मिलने वाली है। अब इस गाने को मिल रहे रिएक्शन से ही अंदाज लगा लें।
ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूशन के बजट के लिए अजय देवगन के पास बिल्कुल अलग प्लान है। यानि करण जौहर को टक्कर देने के लिए अजय पूरी तरह से तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications








