ALERT: हैप्पी बर्थडे सलमान खान.. इसे कहते हैं फैंस का पागलपन!
[गपशप] अरे. आप भी धोखा खा गए न! आपकी तरह ही हम भी चक्कर खा गए थे, जब ट्विटर पर हैप्पी बर्थडे सलमान ट्रेंड होते देखा। जैसा की हर बॉलीवुड प्रेमी को पता है कि सलमान खान जन्मदिन 27 दिसंबर को आता है और सलमान अपना जन्मदिन पूरे धूमधाम से मनाते हैं।
लेकिन अचानक ही ट्विटर पर गुरूवार को फैंस ने हैप्पी बर्थडे सलमान ट्रेंड करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, बल्कि इसमें दबंग खान की कई तस्वीरें और उनसे जुड़ी जानकारी भी शेयर की जा रही है। अब इसे पागलपन नहीं कहेंगे तो और क्या!
'बजरंगी भाईजान को एवार्ड मिलना मेरे लिए बोनस की तरह है....'
खैर, इस साल सलमान खान की एक ही फिल्म रिलीज हो रही है। ईद के मौके पर आएगी अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी 'सुल्तान', जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, कुश्ती पर आधारित इस फिल्म में सलमान खान पहलवान की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
अब सलमान खान का जन्मदिन आने में तो पूरा साल बचा है। बहरहाल, उससे पहले यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

