मैं बहुत शर्मीली हूं: ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना का कहना है कि वह बहुत शर्मिली हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से वह फैशन शो से दूर रहती हैं।
ट्विंकल ने कहा, "मुझे रैंप पर कैटवॉक करने में सहजता महसूस नहीं होती है। मैं दर्शक दीर्घा में बैठकर अक्षय और मां (डिम्पल कपाड़िया) को रैंप पर कैटवॉक करते देखकर खुश होती हूं।"
उल्लेखनीय है कि अक्षय और डिम्पल अक्सर फैशन शो में रैंप पर दिख जाते हैं।
ट्विंकल ने कहा, "इंटीरियर डिजाइनर का काम करने से मैं खुश हूं। मेरे लिए यही अच्छा है। "


Click it and Unblock the Notifications