#DhoDaala: "सलमान खान हाथी होंगे....पर अब सच बोलना थोड़े ही छोड़ दूंगी"
ट्विंकल खन्ना पर सलमान खान फैन्स भड़के हुए थे कि ट्विंकल खन्ना ने एक बार फिर हमला बोल दिया। यानि कि 24 घंटे के अंदर 2 बार सलमान खान को धो डाला!
अब ये तो सबको पता होगा कि ट्विंकल खन्ना ने मज़ाक मज़ाक में सलमान खान की शादी का एक मैट्रिमोनियल एड बना दिया और सलमान खान के फैन्स उन पर भड़क गए। इसके बाद तो ट्विंकल खन्ना को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
लेकिन वो अक्षय कुमार की पत्नी ही कैसी जो महज़ कुछ मज़ाक से डर जाए। तो उन्होंने हर ट्रोल का जवाब दिया एक और ट्वीट से। अब 24 घंटे में दो बार कोई सलमान का मज़ाक उड़ा दे, तो बस इसके लिए भी हिम्मत चाहिए।

दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने सलमान पर एड लिख दिया कि एक 50 साल के कुंवारे लड़के लिए सुंदर, गोरी चिट्टी लड़की चाहिए। लड़का अच्छा ड्राईवर है। बस उनके इसी एक बात से सलमान फैन्स नाराज़ हो गए। और अक्षय कुमार के अफेयर से लेकर ट्विंकल के फ्लॉप करियर तक की दुहाई दे दी गई।
लेकिन ट्विंकल ने एक बार फिर वापसी की और एक बार फिर सलमान खान को ही धोया। उन्होंने लिखा कि मैं ट्रोल फ्री हूं। राइटर हूं तो कोई हाथी हो या चींटी हो, मैं किसी को नहीं छोड़ सकती। सबके बारे में राय रखूंगी। इसी के साथ सलमान का गला घोंटती हुई ट्विंकल की एक फोटो के साथ ट्विंकल ने सबको क्रिस्मस की बधाई दी।
वैसे बॉलीवुड के 10 सुपरस्टार्स सलमान खान की धज्जियां उड़ा चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications