ट्विंकल खन्‍ना सजाएंगी प्रीति का नया घर

By Priya Srivastava

Preity Zinta
इन दिनों बॉलीवुड में सारे स्टार्स मुंबई में फ्लैट खरीदने की तैयारी में जुटे हैं तो कुछ ने मुंबई में घर खरीद भी लिया है। खबर मिली है कि प्रीति जिंटा ने हाल में मुंबई में फ्लैट ख़रीदा है। उन्होंने बांद्रा में घर खरीदा है। हालाँकि उन्होंने चंडीगढ़ में कई फार्म हाउस खरीद रखे हैं, लेकिन मुंबई में यह उनका पहला फ्लैट है। खास बात ये है कि इस घर को उनकी बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल खन्ना सजा रही हैं।

प्रीति से ट्विंकल ने कई साल पहले ही वादा किया था कि जब वे घर खरीदेंगी तो वही उनका घर सजेंगी। सो इस बार उन्होंने अपनी दोस्ती निभाते हुए उनके घर को सजाने की जिम्मेवारी ली है। उन्होंने कहा है कि वे प्रीति के घर में खासतौर से गुलाबी रंग का इस्तेमाल करेंगी। क्‍योंकि प्रीति को गुलाबी कलर से बहुत प्यार है।

प्रीति ने 1 करोड़ में फ्लैट ख़रीदा है। वहीं खबर ये भी है कि सैफ ने करीना के लिए अलग से मुंबई में दो फ्लैट ख़रीदे हैं और बेबो ने भी अपनी कमाई से दो घर खरीदे हैं। मतलब कुल मिलाकर उनके पास लगभग चार फ्लैट हो गए हैं। इन दिनों बॉलीवुड में जो भी फ्लैट खरीदते हैं वे अपना घर या तो ऋतिक की पत्नी सुजैन से सजाने को कहते हैं या ट्विंकल खन्ना उनका घर सजाती हैं।

प्रीति ने इस बारे में कहा है कि उन्हें अपनी दोस्त पर पूरा भरोसा है और वे जानती हैं कि उनका घर बेहद सुन्दर सजेगा। ट्विंकल ने अपनी फ्रेंड प्रीति से एक हफ्ते का वक़्त माँगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X