..................... TV's daughter-in-law Nia Sharma wore such a dress, people trolled - Hindi Filmibeat

Nia Sharma: टीवी की बहु ने पहनी ऐसी ड्रेस, कि लोगों ने किया ट्रोल

nia

Nia Sharma: टेलीविजन एक्ट्रेस निया शर्मा हमेशा स्टाइल और अपने शानदार अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। निया एक्टिंग से कहीं ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इसी बीच निया शर्मा के रिवीलिंग ब्लाउज पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं, सोशल मीडिया पर वह काफी वायरल हो रहा हैं।

इस वीडियो में निया ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ निया ने बेहद ही रिवीलिंग ब्लाउज पहना हुआ है। निया का ये ब्लाउज फ्रंट और बैक से काफी डीप है। वहीं, उन्होंने इस साड़ी को काफी नीचे से बांधा हुआ है, जो उनके लुक को और भी बोल्ड बना रहा है।

निया शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। इस पर कमेंट कर जहां कई यूजर्स उन्हें हॉट बता रहा है, तो कई को उनका ये अवतार पसंद नहीं आया, उनका यह अंदाज देख कई सारे यूर्जस निया को उर्फी जावेद का दूसरा रुप बता रहे हैं।

गौरतलब है कि टेलीविजन एक्ट्रेस निया शर्मा को इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनकी हर तस्वीर पोस्ट करते ही वायरल हो जाती है।ज्यादातर यूर्जस निया के बोल्ड अंदाज को पसंद करते हैं और कई सारे लोग निया को ट्रोल करते रहते हैं।

टीवी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा कैमरे के सामने कभी भी अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट कराने में कोई कसर नहीं छोड़ती, अक्सर एक्ट्रेस ऐसी-ऐसी फोटोज शेयर करती हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहने वाली निया आज के वक्त का जाना माना चेहरा हैं।

Read more about: nia sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X