तुषार कपूर ने मूंछे रखी

अगामी फिल्म 'लाइफ पार्टनर' में तुषार मूंछ में दिखेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म में वे एक शादीशुदा गुजराती अनिवासी भारतीय का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री प्राची देसाई नजर आएंगी।
तुषार कपूर ने बताया कि प्राची एक गुजराती है उन्होंने मुझे फिल्म में एक गुजराती की भूमिका अदा करने में काफी मदद की। प्राची ने गुजराती बोलने में भी काफी मदद की।
'लाइफ पार्टनर' फिल्म का निर्देशन रुमी जाफरी कर रहे हैं, वहीं अब्बास-मस्तान इस फिल्म के जरिए निर्माता बनने जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
गुजराती गोलमाल रिटर्न तुषार कपूर बालीवुड लाइफ पार्टनर bollywood golmaal returns gujrati life partner tusshar kapoor


Click it and Unblock the Notifications