..................... Trending Gossips of the month Gorkha shelved brahmastra part 2 ranbir shiva deepika parvati | इस महीने फिल्मों से जुड़ी तगड़ी अफवाहें - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की गोरखाबंद, अश्वत्थामा से Out विकी कौशल, ब्रह्मास्त्र 2 की पार्वती दीपिका: तगड़ी अफवाहें

बॉलीवुड में स्टार्स की निजी ज़िंदगी अक्सर गपशप गली गुलज़ार करती हैं लेकिन इन अफवाहों में ज़्यादातर कोई सच्चाई नहीं होती है। लेकिन दूसरी तरफ गपशप गली में अक्सर आने वाली फिल्मों को लेकर काफी सुगबुगाहट रहती है। कभी स्टार्स की फीस, कभी इन फिल्मों की स्टारकास्ट। कभी किसी फिल्म के पोस्टपोन होने की तो कभी डिब्बाबंद होने की।

इस हफ्ते भी गपशप गली में ऐसी ढेरों खबरें आती रहीं। जिनका ओर छोर कहां था किसी को नहीं पता था। लेकिन इनमें से कुछ अफवाहों के सच होने की भी प्रबल संभावना हो सकती है।

trending-gossips-of-the-month-gorkha-shelved-brahmastra-part-2-ranbir-shiva-deepika-parvati

आने वाली कुछ बड़ी फिल्मों के डिब्बाबंद होने की खबर आई तो वहीं सालों से डिब्बाबंद करण मल्होत्रा की फिल्म शुद्धि के फिर से शुरू होने की भी खबर आई। माना गया कि शमशेरा के बाद ही करण मल्होत्रा शुद्धि पर काम शुरू कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल शमशेरा के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद इस खबर में कोई सच्चाई नहीं दिख रही है। देखिए जुलाई के महीनों में किन बड़ी फिल्मों से जुड़ी कुछ अफवाहें गपशप गली में तैरती रहीं।

फरहान अख्तर की फिल्म पोस्टपोन?

फरहान अख्तर की फिल्म पोस्टपोन?

फरहान अख्तर की आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा स्टारर रोड ट्रिप फिल्म जी ले ज़रा फिल्म अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन हो चुकी है और इसका कारण है इन तीनों हीरोइनों की प्रेगनेंसी। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सरोगेसी के ज़रिए मां बनी हैं और उनकी बेटी माल्ती मैरी चोपड़ा जोनस के आने के बाद वो थोड़े समय के लिए ब्रेक पर हैं। वहीं अब आलिया ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस कर दी है। ये देखना अभी बाकी है कि प्रेगनेंसी के बाद आलिया भट्ट ब्रेक पर जाती हैं या काम पर लौट आती हैं। वहीं इस समय कैटरीना कैफ के भी प्रेगनेंट होने की अफवाहें उड़ रही हैं और अगर ऐसा है तो आलिया के बाद कैटरीना भी ब्रेक पर जा सकती हैं।

पार्वती दीपिका पादुकोण

पार्वती दीपिका पादुकोण

खबर थी कि ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आयेंगी। इससे पहले रणबीर और दीपिका कई दफा साथ फिल्म में दिखाई दे चुके हैं। अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र को भिन्न भाग में रिलीज करने का फैसला किया है। ब्रह्मास्त्र के पहले भाग में शिव की कहानी दिखाई गई है। दूसरे भाग में ब्रह्मास्त्र के देव की एंट्री होगी। ब्रह्मास्त्र के दूसरे भाग में महादेव और पार्वती का किरदार होगा। पार्वती का किरदार पर्दे पर दीपिका पादुकोण निभायेंगी। शिव की भूमिका कौन निभाएगा, इस पर अभी पर्दा लगा हुआ। हालांकि बाद में अयान मुखर्जी इन खबरों पर हंसते नज़र आए।

शक्तिमान रणवीर सिंह

शक्तिमान रणवीर सिंह

रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टेलीविजन के सुपरहीरो शक्तिमान पर तीन पार्ट की एक फिल्म बनने जा रही है और इस फिल्म में शक्तिमान के मुख्य किरदार के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया है। भले ही रणवीर ने अभी तक फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है लेकिन उन्होंने ये फिल्म करने में पूरी दिलचस्पी दिखाई है। फिल्म की टीम का मानना है कि शक्तिमान का किरदार रणवीर सिंह पूरे विश्वास के साथ निभा सकते हैं।

600 करोड़ की स्पाई यूनिवर्स

600 करोड़ की स्पाई यूनिवर्स

जब से आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स पर काम शुरू होने की खबरें आईं तब से फिल्म के बजट के बारे में भी बात होने लगी। ज़ाहिर सी बात है कि जब आदित्य चोपड़ा ने बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स को एक साथ लाने की शुरूआत कर दी है तो इस फिल्म का बजट भी उतना ही बड़ा होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ये भारत की सबसे बड़ी और सबसे महंगी एक्शन फिल्म होगी जिसका बजट लगभग 600 करोड़ होगा। हालांकि, इनमें से 200 - 250 करोड़ तो शाहरूख खान और सलमान खान की फीस चुकाने में चले जाएंगे। बाकी के करोड़ों खर्च हो जाएंगे फिल्म के उच्च स्तर के एक्शन सीन पर।

शाहिद कपूर की फीस

शाहिद कपूर की फीस

रिपोर्ट्स थीं कि कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर ने अपनी फीस बढ़ा दी थी और अब दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो शाहिद कपूर ने जर्सी के फ्लॉप होने के बावजूद अपनी फीस बढ़ा दी है। जर्सी के लिए शाहिद कपूर ने 31 करोड़ फीस ली थी। अब रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए 38 करोड़ की फीस मांगी जिसे सुनकर प्रोड्यूसर हैरान रह गए। ये फीस शाहिद कपूर ने एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के आने वाले बड़े प्रोजेक्ट के लिए मांगी थी। अब शाहिद को ये फीस और ये प्रोजेक्ट मिल पाए या नहीं इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं की जा सकती है।

गोरखा डिब्बाबंद

गोरखा डिब्बाबंद

सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म कैपसूल गिल शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग की अपडेट के साथ ही ये तय हो चुका है कि अक्षय कुमार की अगली आनंद एल राय फिल्म गोरखा अब अनिश्चित समय के लिए पोस्टपोन हो चुकी है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अब ये फिल्म डिब्बाबंद हो चुकी है। गोरखा की कहानी भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट के मेजर जनरल इयान कॉर्डोजो के जीवन पर आधारित है। अक्षय का पहला लुक बतौर जनरल फैंस के बीच वायरल हुआ है। फिल्म से अक्षय कुमार का पहला लुक भी बाहर आ चुका था।

जवान में ऐश्वर्या राय बच्चन?

जवान में ऐश्वर्या राय बच्चन?

गौरतलब है कि जवान में शाहरूख खान डबल रोल में हैं। पिता भी और बेटे भी। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन को पिता शाहरूख खान की पत्नी के किरदार के लिए ऐश्वर्या राय को अप्रोच किया गया जबकि बेटे शाहरूख खान के किरदार के साथ नयनतारा रोमांस करेंगी। इस रिपोर्ट की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्च्न और शाहरूख खान के ज़्यादातर सीन फ्लैशबैक में थे। ये रोल काफी छोटा था और ऐश्वर्या राय बच्चन शाहरूख खान के साथ इतना छोटा रोल नहीं करना चाहती थीं। वो चाहती हैं कि शाहरूख खान के साथ वो कोई बड़ा प्रोजेक्ट करें जहां वो शाहरूख खान के अपोज़िट एक मज़बूत किरदार में दिखाई दें।

अश्वत्थामा से बाहर किए जाएंगे विकी कौशल?

अश्वत्थामा से बाहर किए जाएंगे विकी कौशल?

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता के बाद जब फिल्म के डायरेक्टर, आदित्य धर ने अपने एक्टर विकी कौशल के साथ अगली फिल्म द इम्मॉरटल अश्वत्थामा का एलान किया तो फैन्स काफी उत्साहित थे। अश्वत्थामा का बजट 250 करोड़ रूपये माना जा रहा है और जियो स्टूडियो विकी कौशल पर इतना बड़ा बजट लगाने को तैयार नहीं है। उनका मानना है कि विकी कौशल के कंधे अभी इतने भी मज़बूत नहीं है कि 250 करोड़ की फिल्म अकेले खींच पाएं। जियो स्टूडियो, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर पर लगातार प्रेशर बना रहा है कि अगर उन्हें ये फिल्म बनानी है तो उन्हें बेहतर और बड़ी स्टारकास्ट लेनी होगी। मतलब कि फिल्म में सुपरहीरो अश्वत्थामा के किरदार के लिए विकी कौशल से बड़ा स्टार चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X