अक्षय कुमार की नई थ्रीक्वल, शहनाज़ गिल के Mystery Man, नीसा देवगन का डेब्यू: इस हफ्ते की ट्रेंडिंग गपशप
बॉलीवुड में इस हफ्ते ढेरों अफवाहें तो उड़ती ही रहीं साथ ही स्टार्स ने कॉफी विद करण पर ढेर सारी मसालेदार बातें भी कीं। करण जौहर ने बताया कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ की पहली मुलाकात, कॉफी विद करण के उस एपिसोड के काफी बाद ज़ोया अख्तर के घर पर हुई थी जहां एक पार्टी थी। इस पार्टी में भी विकी और कैटरीना को साथ देखकर किसी को नहीं लगा था कि कुछ सालों बाद ये दोनों शादी कर लेंगे।
दूसरी तरफ कुछ और फिल्मों की अफवाहें तेज़ी से बाहर आईं जिनमें अक्षय कुमार की नई फिल्मों की भी चर्चा हुई। इसके अलावा, हर बार की तरह स्टार किड्स और उनके डेब्यू की भी बातें हुईं।

कॉफी विद करण पर विकी कौशल ने बताया कि कैटरीना कैफ की फिल्म फितूर उन्हें पसंद नहीं है। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि उन दोनों में से कैटरीना ज़्यादा अच्छी कुक हैं और ज़्यादा रोमांटिक भी। लेकिन जब बच्चों की बात आती है तो विकी कौशल बच्चों को बेहतर तरीके से हैंडल कर पाते हैं। इसके अलावा अजय देवगन भी अपनी बेटी के करियर के बारे में बात करते नज़र आए। जानिए इस हफ्ते स्टार्स के साथ हुईं गपशप और स्टार्स के बारे में हुईं गपशप।

द डर्टी पिक्चर का सीक्वल
फिल्म द डर्टी पिक्चर का सीक्वल बनने जा रहा है। विद्या बालन से इस बारे में बात नहीं की गई है। इस फिल्म की कहानी को लेकर पता चला है कि, सीक्वल सिल्क स्मिता के युवा दिनों पर प्रकाश डाल सकता है। फिल्म के निर्माताओं से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। द डर्टी पिक्चर की बात करें तो यह 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 117 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

जॉली एलएलबी 3
लगातार तीन सुपरफ्लॉप फिल्में देने के बाद भी अक्षय कुमार के हौंसले पस्त नहीं हुए। हां ये ज़रूर है कि उन्होंने अपनी फिल्मों की दिशा बदल दी है। अक्षय कुमार अब उन किरदारों की ओर लौटने की कोशिश कर रहे हैं जिनमें दर्शक उन्हें पास कर चुके हैं। हेरा फेरी 3 के बाद अब अक्षय कुमार जगदीश्वर मिश्र बनकर लौटने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार स्टारर जॉली एलएलबी 3 पर काम शुरू हो चुका है और फिल्म 2023 में फ्लोर पर जाएगी।

शहनाज़ गिल और राघव जुयाल?
रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज़ गिल, अपनी फिल्म के को स्टार राघव जुयाल को डेट कर रही हैं। राघव और शहनाज़ की डेटिंग की खबरों से फैन्स भी चौंक गए हैं। इन खबरों का सूत्र केवल इतना सा है कि शहनाज़ और राघव हाल ही में ऋषिकेष में एक साथ छुट्टियां मनाते देखे गए और तब से ही दोनों के एक दूसरे को डेट करने की खबर सामने आई। कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग के दौरान, शहनाज़ गिल का राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम के साथ मस्ती करता एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में तीनों आपस में एक दूसरे की टांग खींचते नज़र आ रहे थे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का रिश्ता
कॉफी विद करण के ताज़ा एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दोनों ने ही अपने रिश्ते के दबी ज़ुबान से कुबूल किया। कियारा पहले रिश्ते के बारे में मानने को तैयार नहीं थी और फिर वो शादी और संगीत पर चर्चा करने लगीं। एक वीडियो में कियारा को करण ये बताते दिखे कि वो उनकी शादी पर डोला रे डोला पर नाचते दिखाई देंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दबी ज़ुबान से ही सही लेकिन माना कि फिलहाल वो ज़िंदगी में अच्छे ज़ोन में हैं। अब आगे जो होगा, अपनी गति से ही होना चाहिए। इस पर विकी कौशल भी उन्हें फट से सलाह देते दिखे कि शादी करना सबसे सही निर्णय होता है। विकी कौशल को भी ये ऑप्शन दिया गया कि वो किसी कपल की शादी की दुआ मांगना चाहेंगे तो उन्होंने बिना वक्त गंवाए सिद्धार्थ और कियारा की ओर इशारा कर दिया।

नीसा का डेब्यू
अजय देवगन की बेटी नीसा के बॉलीवुड डेब्यू की खबरें उड़ने के बाद अजय देवगन ने अब अपनी बेटी के डेब्यू पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीसा ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वो एक्टिंग करेंगी या नहीं। अजय देवगन ने कहा है- 'नीसा टीनएजर है। उसने अभी तक काजोल या मुझे नहीं बताया है कि उसका फाइनल करियर विकल्प क्या है। फिलहाल वो विदेश में पढ़ाई कर रही है। अगर वो फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहती है तो ये उसका निर्णय होगा। हम बतौर पैरेंट्स उसे हमेशा सपोर्ट करेंगे।'

ट्रोल हुए विकी - कैटरीना
कॉफी विद करण पर विकी कौशल को करण जौहर के तानों का बारिश में भीगना पड़ा। करण जौहर ने विकी कौशल को ताना मारा कि उन्होंने और कैटरीना ने उन्हें शादी में नहीं बुलाया। विकी इस बात को इग्नोर कर देना चाहते थे लेकिन करण जौहर ने विकी को इस बात को इग्नोर नहीं करने दिया। आखिरकार, विकी कौशल को करण से इस बात के लिए माफी मांगनी पड़ी। करण जौहर ने ढेर सारे मीम्स शेयर किए जो विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी पर बने थे। एक मीम ने लिखा था कि ये शादी इतनी प्राइवेट है कि पंडित जी को भी जाने की अनुमति नहीं है। वहीं एक ने लिखा कि ये शादी इतनी निजी है कि विकी और कैटरीना खुद भी नहीं जा रहे हैं।

कैटरीना से पहली मुलाकात
करण जौहर ने विकी कौशल और कैटरीना कैफ के रिश्ते का पूरा क्रेडिट अपने काउच को दिया। विकी ने भी अपना दिल पकड़कर गिरना याद किया और एक बार फिर से वही रिएक्शन दिया। कॉफी विद करण के पिछले सीज़न पर कैटरीना से पूछा गया था कि एक आदमी जिसके साथ आपकी जोड़ी अच्छी लगेगी तो उन्होंने तुरंत विकी कौशल का नाम लिया था जिसके बाद उसी सीज़न में विकी कौशल ने बताया था कि ये बात हज़म करना ही मुश्किल हो रहा था कि कैटरीना कैफ जानती हैं कि विकी कौशल नाम का एक एक्टर भी है। विकी कौशल ने ये भी कुबूल किया कि उस समय तक वो कैटरीना कैफ से पहले कभी मिले भी नहीं थे। इसलिए उनके लिए ये बहुत बड़ी बात थी कि कैटरीना कैफ जैसी सुपरस्टार को उनका नाम पता है।


Click it and Unblock the Notifications