कैटरीना-जैकलीन में अजीब कॉम्पिटिशन..सीजन ही कुछ ऐसा है!
कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडिस में इन दिनों अजीब ही कॉम्पिटिशन चल रहा है जी हां और ये क्यों चल रहा ये सुनकर हैरान रह जाएंगे आप।
वैसे तो हर एक्टर एक्ट्रेसेस में कॉम्पिटिशन होता है लेकिन इन दिनों कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडिस में कुछ अजीब सा ही कॉम्पिटिशन चल रहा है वो भी कांटे की टक्कर। जी हां अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर दोनों की ना फिल्म साथ में आ रही है और ना ही फिल्म क्लैश कर रही है फिर टक्कर क्यों।
दरअसल गलती उनकी भी नहीं है मौसम ही कुछ ऐसा चल रहा है। जी हां असल में बात ये है कि अवॉर्ड सीजन शुरू हो चुका है और हर ऑर्गनाइजर चाहता है कि शो में कोई परफॉर्म करे या ना करे लेकिन कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडिस जरूर परफॉर्म करें।
[2017 हो सकता है इनके लिए भारी..ले रहे सुपरस्टार्स बड़ा रिस्क!]
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की बेस्ट डांसर में एक मानी जाती हैं तो जैकलीन फर्नांडिज के कई गाने हैं जो काफी पॉपुलर हैं। वैसे इन दोनों के बाद आलिया भट्ट को हर कोई अप्रोच कर रहा है आखिर इस साल लड़की ब्यूटीफुल..से लेकर कई हिट गानों पर वो परफॉर्म कर चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications