»   » Controversies जिन्होंने हैरान कर दिया रणबीर-कैटरीना के फैंस को!

Controversies जिन्होंने हैरान कर दिया रणबीर-कैटरीना के फैंस को!

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी बॉलिवुड की इस समय की हॉट जोड़ियों में से एक है। भले ही इनकी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर ना बिकती हो लेकिन रियल लाइफ में तो ये जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद है।

अब तो इनके रिश्ते पर रणबीर कपूर के पिता ऋिषी कपूर ने भी मुहर लगा दी तो भला अब इस रिश्तो को लेकर रणबीर-कैटरीना क्यों चुप हैं। अब तो उन्हें मीडिया के सामने ये स्वीकार कर ही लेना चाहिए कि वो एक दूजे को अपना मान चुके हैं।

आइये नजर डालते हैं इस जोड़ी से जुड़े कुछ विवादों पर जिन्होंने इस जोड़ी को खबरों में जिंदा रखा।

रणबीर कैटरीना की सगाई

रणबीर कैटरीना की सगाई

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ कुछ समय पहले लंदन गये थे जहां से आने के बाद कैटरीना अपना हाथ छुपाते हुए दिखीं और जहां पर कैटरीना का हाथ दिखा तो उसमें थी एक खूबसूरत अंगूठी। जिसे देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि रणबीर और कैटरीना ने छुपकर सगाई कर ली है।

कैटरीना-दीपिका के बीच कोल्ड वॉर

कैटरीना-दीपिका के बीच कोल्ड वॉर

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के करीब आने के बाद ये खबरें आईं कि रणबीर की एक्स गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण कैटरीना कैफ के खिलाफ हो गयी हैं। जिसके चलते कैटरीना और दीपिका के बीच कैट फाइट की खबरें काफी वायरल हुईं।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर का कैटरीना को नापंसद करना

ऋषि कपूर और नीतू कपूर का कैटरीना को नापंसद करना

ऋषी कपूर और नीतू कपूर द्वारा कैटरीना को नापंसद करने की खबरें भी मीडिया में आईं। खबरों के अनुसार नीतू कपूर ने तो खुलेआम कैटरीना की बजाय दीपका को अपने बेटे रणबीर के लिए बेस्ट माना।

रणबीर-कैटरीना का लिव इन रिलेशनशिप

रणबीर-कैटरीना का लिव इन रिलेशनशिप

खबरें आईं कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। हालांकि बाद में खुद ऋषि कपूर ने इस खबर पर अपनी मुहर लगाकर अफवाह को सच में बदल दिया।

सलमान और रणबीर के बीच मतभेद

सलमान और रणबीर के बीच मतभेद

सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच मतभेद की खबरें भीं मीडिया में काफी वायरल हुईं। अक्सर रणबीर कपूर को सलमान खान के शो में अपनी फिल्म प्रमोशन ना करते देखा गया। जिसके चलते ये कहा गया कि रणबीर सलमान खान का सामना नहीं करना चाहते। यहां तक कि कई बार सलमान को रणबीर का मजाक उड़ाते भी देखा गया।

रणबीर-कैटरीना की बिकनी में तस्वीरें

रणबीर-कैटरीना की बिकनी में तस्वीरें

कुछ समय पहले रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की बिकनी में तस्वीरें काफी वायरल हुईं। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ इन तस्वीरों को लेकर मीडिया से काफी नाराज भी हुए।

ऋषि कपूर ने रणबीर को किया बैन

ऋषि कपूर ने रणबीर को किया बैन

खबरें आईं कि ऋषि कपूर ने रणबीर कपूर को अपेन कपूर परिवार से बैन कर दिया है क्योंकि कैटरीना कैफ उन्हें पसंद नहीं।

कैटरीना ने बनाया वॉट्सएप ग्रुप

कैटरीना ने बनाया वॉट्सएप ग्रुप

खबरों की मानें तो कैटरीना कैफ ने एक वॉट्सएप ग्रुप बनाया जिसमें उन्होंने पूरे कपूर परिवार को एड किया। ऋषि कपूर इस ग्रुप से बाहर होने वाले पहल सदस्य थे।

अपनी शादी के चलते तीन फिल्मों को कैट ने किया ना

अपनी शादी के चलते तीन फिल्मों को कैट ने किया ना

कैटरीना कैफ ने एक के बाद एक तीन फिल्मों को ना कहा। इसके पीछे ये खबर आई कि कैटरीना शादी करना चाहती हैं इसके चलते वो फिल्मों को ना कर रही हैं।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X