तगड़ा Rumor: अक्षय Vs शाहरूख और सलमान Vs रणबीर में एक कैंसिल!
बॉलीवुड में अफवाहों का बाज़ार हमेशा गर्म रहता है। जानिए इस हफ्ते शाहरूख खान - अक्षय कुमार क्लैश और सलमान खान - रणबीर कपूर के क्लैश के बारे में क्या क्या खबरें बाहर आईं!
जब तक बॉलीवुड आबाद है तब तक हमारी गपशप गली कभी सूनी नहीं पड़ सकती। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही रहा। और गपशप गली में सितारों से जुड़ी अफवाहों का बाज़ार बिल्कुल गर्म रहा।
और इस हफ्ते अफवाहों का बाज़ार गर्म रहा टक्करों के नाम। सलमान खान अपनी फिल्म टाईगर ज़िंदा है के साथ रणबीर कपूर की दत्त को कड़ी टक्कर देंगे। वहीं शाहरूख खान अपनी इम्तियाज़ अली वाली फिल्म के साथ अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा को टक्कर देंगे।

हालांकि हर कोई कोशिश कर रहा है कि ये दोनों ही टक्कर हो ना और टल जाए। वहीं सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की टक्कर एक बहुत ही शानदार ट्विस्ट के साथ और भी दिलचस्प हो गई है।
वहीं प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली खान की बिटिया सारा अली खान के अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में लोग काफी बातें कर रहे हैं।
जानिए इस हफ्ते, किन किन खबरों से रहा अफवाहों का बाज़ार गर्म -


Click it and Unblock the Notifications