TOP Gossip: धूम 4 की धमाकेदार स्टारकास्ट.. सलमान, शाहरूख सब धरे रह जाएंगे!
यहां जानें इस हफ्ते की टॉप 7 बॉलीवुड मसालेदार गॉसिप। कौन सी फिल्म और कौन से स्टार्स रह सुर्खियों में.. जानें यहां।
बॉलीवुड और गॉसिप का काफी गहरा रिश्ता है। कभी कभी यह अफवाहें सच हो जाती हैं, जबकि कभी कभी महज खबरों में छाने के लिए बनाई जाती हैं। इस हफ्ते गॉसिप की दुनिया में छाए रहे सलमान खान और बाहुबली 2 एक्टर प्रभास।
प्रभास के लुक्स और चार्म के चलते दुनिया भर की लड़किया पागल हो रही हैं। शायद यही वजह है कि प्रभास के अब तक 6000 शादी के प्रपोजल्स आ चुके हैं। वहीं अभी तक प्रभास ने शादी को लेकर अब तक कुछ नहीं सोचा था लेकिन वो भी किसी को दिल दे चुके हैं।

दूसरी ओर अफवाहों में है कि रितेश देशमुख 225 करोड़ की फिल्म बना रहे हैं। निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने खुलासा किया है कि एक्टर रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी पर 225 करोड़ की फिल्म बनाना चाहते हैं।उन्होंने ट्विट किया कि यह फिल्म महाराष्ट्र का गर्व होगी।
बहरहाल, आइये नज़र डालते हैं इस हफ्ते की उन खबरों पर जो टॉप गॉसिप की लिस्ट में शुमार हैं-


Click it and Unblock the Notifications