..................... top Bollywood gossips of the week bollywood news update in hindi - Hindi Filmibeat

तगड़ा Rumor: शाहरूख - सलमान की ईद और ज़बर्दस्त पार्टनर सीक्वल!

बॉलीवुड में अफवाहों का बाज़ार हमेशा गर्म रहता है। देखिए इस हफ्ते, शाहरूख - सलमान को लेकर उड़ी अफवाहें तो करीना कपूर को क्यों मिलीं राजकुमार की बधाईयां। इस हफ्ते की लेटेस्ट गॉसिप!

जब तक बॉलीवुड आबाद है तब तक हमारी गपशप गली कभी सूनी नहीं पड़ सकती। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही रहा। और गपशप गली में सितारों से जुड़ी अफवाहों का बाज़ार बिल्कुल गर्म रहा।

एक तरफ जहां शाहरूख सलमान ने ईद 2017 पर एक साथ दीदार देने का मन बनाया और फैन्स उछल पड़े तो वहीं करीना कपूर को नन्हें मेहमान के लिए बधाईयां मिलने लगीं । हालांकि कहानी में ट्विस्ट शानदार था।

Top Bollywood gossips

ऐ दिल है मुश्किल का शाहरूख - काजोल वाला गाना वायरल हो गया तो वहीं दूसरी तरफ शाहरूख - सलमान की ईक्वेशन में आमिर कैसे आते हैं, ये भी शाहरूख ने खुद ही बता दिया।
[#ViralVideo: ऐ दिल है मुश्किल का ये शाहरूख - काजोल वाला गाना देखा?]

कैटरीना कैफ अपने धीमे करियर के बावजूद फिल्में छोड़ने की धमकियां देती नज़र आईं तो उनकी और अंबानी के बेटे की वायरल तस्वीरों ने भी काफी धमाल मचाया।

वहीं जुड़वा 2 की कास्टिंग ने एक बार फिर गपगश गली के बाज़ार को गर्म रखा तो काबिल - रईस की लड़ाई में शाहरूख और ऋतिक पर भी रह रहकर गपशप गली ने काफी अफवाहों को उड़ाकर मज़े लिए।
[शाहरूख खान ने किया ऋतिक रोशन को 'स्पेशल' CALL.. जानें क्यों!]

मलाईका अरोड़ा खान के घर से निकलते अर्जुन कपूर की तस्वीरों ने तो जैसे आग ही लगा दी वहीं बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म में सबसे बड़े एक्शन हीरो एक साथ लाने के लिए तैयार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने फैन्स का दिन बना दिया।

जानिए इस हफ्ते गपशप गली किन किन अफवाहों से रही गुलज़ार -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X