#HitGossip: अभिषेक के फेवरिट सलमान, 10 साल तक का दबंग प्लान!
जब तक बॉलीवुड आबाद है तब तक हमारी गपशप गली कभी सूनी नहीं पड़ सकती। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही रहा। और गपशप गली में सितारों से जुड़ी अफवाहों का बाज़ार बिल्कुल गर्म रहा।
इस हफ्ते अभिषेक बच्चन ने सलमान खान के बार में खुलकर बात की। तो वहीं शाहरूख खान ने अपने ही बेटे आर्यन खान की क्लास ले ली। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के बीच एक छोटी सी अफवाह ने उनका घर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
वहीं हाउसफुल 3 के मज़ेदार अंदाज़ ने भले ही क्रिटिक्स को इंटरटेन नहीं किया पर फिल्म को सीटियां भी मिलीं और तालियां भीं। इधर करीना कपूर की प्रेगनेंसी पर शाहिद कपूर के रिएक्शन से भी लोगों ने चटकारे लिए।
ले देकर गपशप गली में तीन चीज़ें छाई रहीं सलमान खान और करीना कपूर और हाउसफुल 3।
सलमान खान और लूलिया वंतूर के साथ डेब्यू ने मज़ा दिया तो दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के बीच की खींचातानी ने मसाला। जानिए इस हफ्ते क्या रही बॉलीवुड की टॉप गॉसिप -


Click it and Unblock the Notifications