SHOCK: काजोल ने क्यों रिजेक्ट किए सलमान...लगा ट्यूबलाइट पर ग्रहण!

जब तक बॉलीवुड आबाद है तब तक हमारी गपशप गली कभी सूनी नहीं पड़ सकती। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही रहा। और गपशप गली में सितारों से जुड़ी अफवाहों का बाज़ार बिल्कुल गर्म रहा।

कभी मोहनजोदड़ो और रूस्तम फैन्स भिड़े तो कभी सलमान खान की ट्यूबलाइट चर्चा में रही। वहीं इस हफ्ते बॉलीवुड को मसाला देने में अक्षय कुमार सबसे आगे रहे। कुथ फिल्में अपनी कास्टिंग को लेकर ट्रेंड में रहीं - धूम 4, दबंग 3 और किक 2!

Bollywood latest news

जानिए इस हफ्ते क्या रही बॉलीवुड की टॉप गॉसिप -

इसलिए रिजेक्ट की दबंग 3

अब इसे सुनकर आप बस एक ही रिएक्शन दे सकते हैं - क्या....क्या....क्या! लेकिन गपशप गली में ये खबर तेज़ी से फैली। किसने फैलाई पता नहीं लेकिन काजोल को चुलबुल की बुलबुल नहीं बनना था। उन्हें अरबाज़ खान ने दबंग 3 में एक रोल के लिए अप्रोच किया था और ये रोल था निगेटिव लीड का। [यहां जानिए क्यों काजोल ने रिजेक्ट कर दी दबंग 3]

ट्यूबलाइट पर ग्रहण
सलमान खान ज़ोर शोर से अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म का नाम है ट्यूबलाइट। डायरेक्टर हैं कबीर खान। फिल्म के लिए कई दिनों से हीरोइन ढूंढी जा रही थी, वो भी फाइनल हो गई। लेकिन हम ज़रा डर गए हैं। पुरानी यादों से। [10 कारण ट्यूबलाइट हो सकती है फ्लॉप]

भिड़ेंगे दो सुपरस्टार
15 अगस्त 2017 की फाइट अब और भी मज़ेदार होने वाली है क्योंकि सूत्रों की मानें तो शाहरूख खान और अक्षय कुमार इस दिन भिड़ने वाले हैं। हालांकि अभी ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अगर गपशप गली में कोई बात आई है तो बिना सर पैर के तो नहीं होगी। दोनों की फिल्में - क्रैक और इम्तियाज़ अली की फिल्म द रिंग भिड़ेंगी।

कैसे बना सलमान - भाईजान
रक्षाबंधन पर सब अपने भाई को राखी बांधते हैं। मतलब जिसे आप भाई कहते हैं, उसे राखी बांधते हैं। लेकिन एक ऐसा इंसान है, जिसे अगर वो सारे लोग राखी बांधने लगे, जो उसे भाई कहते हैं तो गज़ब हो जाएगा। सलमान खान ने बताया--> [ऐसे बना सलमान,सबका भाईजान]

KICKSTART होगा सीक्वल
सलमान खान की फिल्म जुड़वा का सीक्वल बन रहा है ये तो सबको पता है लेकिन फिल्म किकस्टार्ट हो चुकी है और यही फिल्म से जुड़ी सबसे दिलचस्प बात है। क्योंकि फिल्म की कास्ट से लेकर स्क्रिप्ट तक सब कुछ फाइनल हो चुका है। फिल्म की हीरोइन होंगी जैकलीन फर्नांडीज़। और हीरो होंगे अपने वरूण धवन।

रूस्तम की एक गलती
ट्विटर पर हमने इस ट्विट को देखा, जहां सिर्फ रूस्तम की यूनिफॉर्म में ही 9 गलतियों को सामने ले आया गया है। जी हां, सिर्फ यूनिफॉर्म में.. जबकि फिल्म की कहानी ही नेवी ऑफिसर पर बनी है। फिल्म में इस तरह की कई गलतियों को नजर अंदाज किया गया है।

फाइनल हो गई स्टारकास्ट
कब से टाइगर श्रॉफ की स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल के लिए हीरोइन की तलाश हो रही है। अभी तक फिल्म में हीरोइन के लिए तीन दावेदार थे - अमिताभ बच्चन की नातिन - नव्या नवेली नंदा, श्रीदेवी की बेटी - जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान। [जानिए कौन बनी टाईगर की टाईगरनी]

धूम 4, धूम 4, धूम 4
जब से फिल्म के बारे में बात होना शुरू हुई है, खत्म नहीं हो पा रही है और उसका कारण है कि फिल्म का विलेन फाइनल ना हो पाना। दरअसल, सलमान खान के नाम की काफी चर्चा थी लेकिन फिलहाल सलमान खान धूम 4 नहीं कर रहे हैं। कारण कई हैं। लेकिन अब आदित्य चोपड़ा ने शाहरूख खान को अप्रोच किया है, धूम 4 के लिए।

गोलमाल 4 Vs आंखे 2
ऐसा लगता है कि अजय देवगन कि सारी फिल्में ही आजकल क्लैश कर ही जाती है। अब क्लैश करने का मतलब है किसी ना किसी को तो घाटा लगना तय है। अजय देवगन की फिल्म शिवाय भी इस साल दिवाली पर रिलीज हो रही है और शिवाय के साथ करण जौहर की ए दिल मुश्किल भी दिवाली के ही दिन आएगी।

करण जौहर ने पीसी का फायदा उठाया?
प्रियंका चोपड़ा को अब भारत के बाहर लोग अच्छा खासा जानते हैं ये बात सबको पता है लिहाजा सूत्रों की माने तो करण जौहर और उनकी टीम इस पॉपुलैरिटी का फायदा उठाना चाहती थी और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के नाम का भरपूर इस्तेमाल किया। इसलिए आखिरी मिनट पर प्रियंका ने अपना परफॉर्मेंस कैंसिल कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X