Top Bollywood break ups सलमान से लेकर रणबीर तक ने किया दर्दे डिस्को
रणबीर कपूर का जब दीपिका पादुकोण के साथ ब्रेक अप हुआ हर किसी ने दीपिका का सपोर्ट किया। अरे लड़का है उसी ने कुछ गलत किया होगा। नहीं तो लड़कियां तो कुछ गलत करती नहीं। सलमान खान और ऐश्वर्या राय अलग हुए तो उसके पीछे सलमान खान थे वजह।
कहीं ना कहीं आप सही भी हैं क्योंकि लड़के अक्सर ही रिश्ते निभाने में चूक जाते हैं और उसका खमियाजा भुगतना पड़ता है लड़की को। लेकिन हर बार सिर्फ एक वजह नहीं होती रिश्ता टूटने की। अलग अलग रिश्ते टूटने की वजहें भी अलग अलग होती हैं।
तो आइये आज इसी बारे में बात करते हैं कि आखिर इन खूबसूरत रिश्तों के टूटने के पीछे वजह क्या रही।

सबसे पहले बात करते हैं रेखा और अमिताभ बच्चन की। ये एक ऐसा कपल है जिसके बारे में आज भी लोग बातें करते हैं और उम्मीद करते हैं कि कभी वो उन्हें फिर से साथ देख सकें।
रेखा और अमिताभ के अलग होने की वजह थी कि अमिताभ बच्चन पहले से ही जया बच्चन से प्यार कर चुके थे और उनके साथ जिंदगी बिताने का फैसला भी। जया के साथ कमिटमेंट निभाने के चक्कर में रेखा का दिल वो तोड़ बैठे। क्यों हुआ शाहिद-करीना का ब्रेक अप


Click it and Unblock the Notifications