हरमन की अगली फिल्म का नाम?

हैरी ने अपने बेटे को फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बालीवुड में लांच किया था, लेकिन यह बॉक्स आफिस पर लुढक गयी थी। अब दूसरी फिल्म वे 'जेम्स एंड बांड' बनाना चाह रहे है।
हालांकि हरमन ने इस बारे में बताया कि यह सच है कि डैड और मैं एक हास्य फिल्म बना रहे हैं लेकिन इसका नाम शायद हम 'जेम्स एंड बांड' नहीं रखें।
हरमन कहते हैं, "विश्वस्तरीय मनोरंजन व्यवसाय में जेम्स बांड का नाम जिस तरह से लिया जा रहा है उसे देखते हुए हमारे लिए इस फिल्म का यह शीर्षक रख पाना मुश्किल होगा। जेम्स बांड के प्रशंसकों को भी शायद यह पसंद न आए!"


Click it and Unblock the Notifications