Tina Datta: टीना की सादगी देख फैंस तारीफ करने से खुद पर नहीं कर पाए कंट्रोल,तस्वीरों पर दिल खोलकर लुटाया प्यार

Tina Datta: टेलीविजन की जानी मानी एक्टेस और बिग बॉस फेम टीना दत्ता अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा ही जानी जाती है, फैंस भी टीना की अदाओं की हमेशा ही ताऱीफ करते रहते हैं। इसी बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरें हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं, इनमें टीना की सादगी देख कोई भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है।
जाहिर है कि, टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ सोश मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। टीना ने अपने अब तक के करियर में कई टीवी सीरियल और रियलिटी शोज में काम किया है।
एक्टिंग के साथ टीना अक्सर अपने फोटोशूट की तस्वीरें सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरें हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।
टीना दत्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह एथनिक लिबास में कयामत ढाती नजर रही हैं।
फोटोज में आप देख सकते हैं कि उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना है। इसके साथ ही टीना ने अपने सिर पर दुपट्टा ओढ़ा है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।
इस तस्वीर में उनकी सादगी देख फैंस उनपर अपना दिल हार रहे हैं। इस दौरान उनका सिंपल मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। वहीं, एक्ट्रेस ने अपनी हेयरस्टाइल को भी काफी सिंपल रखा है
टीना दत्ता ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'विश्वास करो, मुस्कुराओ, और याद रखो कि कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रह सकता। आज, कल और कल हमेशा अलग होंगे...।' टीना दत्ता की इन तस्वीरों को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं।
इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'नजरें झुकी हैं, चेहरे पर नूर है, हाय! ये सादगी में क्या गजब का गुरुर है, मुझे आपका यह अंदाज पसंद है।' एक ने लिखा, 'माशा अल्लाह....ईद का चांद लग रहे हो आप बिलकुल।' इस तरह के कई और कमेंट्स इन तस्वीरों पर आ रहे हैं। खैर टीना अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के लिए चर्चा में रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications