..................... सलमान खान की Tiger 3 में हुई इस दमदार विलेन की एंट्री? Tiger Zinda Hai villain Sajjad Delafrooz entry in Salman Khan's Tiger 3? - Hindi Filmibeat

सलमान खान की Tiger 3 में हुई इस दमदार विलेन की एंट्री? 'टाइगर जिंदा है' में निभाया था ये किरदार!

sajjad delafrooz

स्पाई यूनिवर्स में पठान के बाद अगला धमाका सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का होगा और इस वक्त फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सलमान खान तीसरी बार टाइगर बनकर लोगों का दिल जीतते नजर आने वाले हैं। इसके पहले एक था टाइगर और टाइगर जिंदा ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होकर धमाका कर दिया था। लेकिन अब टाइगर 3 से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि सलमान खान के फैंस के लिए काफी शानदार साबित होगी।

पता चला है कि इस फिल्म में टाइगर जिंदा के खतरनाक विलेन अबु उस्मान यानि सज्जाद डेलाफ्रूज की एंट्री हो गई है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन ऐसा होने के संकेत जरूर मिल गए हैं।

बता दें कि टाइगर जिंदा है में सज्जाद के दमदार अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया था और इसके बाद उनकी लोकप्रियता ने आसमान छू लिया था और आज उनको सभी लोग जानते हैं।

इस खबर के सामने आने के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं और उन्होने फिल्म में उनकी एंट्री का इंतजार भी करना शुरु कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक ने लिखा, "सर टाइगर 3 में भी आप हो क्या?? प्लीज बताओ"

जबकि दूसरे ने कहा, "सर आपके बीना टाइगर 3 देखने में मजा नहीं आएगा आप प्लीज बता दो आप हो ना उसमें क्यूकी अबू और टाइगर का वन ऑन वन देखने का मजा ही अलग है।" हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X