'टाईगर जिंदा है' की शूटिंग से छुट्टी.. दो दबंग एक साथ.. सलमान खान और....
टाईगर जिंदा है कि शूट से छुट्टी लेकर सलमान खान और अंगद बेदी चॉपर का मजा ले रहे हैं। यहां देखें दोनों एक्टर्स की सेल्फी।
अब इसे तो सलमान खान का नवाबी अंदाज ही कहेंगे कि फिल्म 'टाईगर जिंदा है' की शूटिंग से छुट्टी लेकर सलमान अपनी फिल्म ट्यूबलाइट का गाना लांच करने.. कुछ इस अंदाज में पहुंचे। इस चॉपर राइड में उनके साथ टाईगर जिंदा है को-स्टार अंगद बेदी भी थे।
''शाहरूख, सलमान, आमिर को अपनी फिल्म में नहीं ले सकती....''
कोई शक नहीं कि दोनों इस सेल्फी में काफी दबंग नजर आ रहे हैं। फैंस तो इस तस्वीर पर क्रेजी हो चुके हैं। बता दें, अंगद बेदी टाईगर जिंदा है में काफी अहम किरदार निभा रहे हैं। 2016 में फिल्म पिंक और डियर ज़िंदगी से अंगद बेदी काफी पॉपुलर हो चुके हैं।

इस फिल्म में काम करने को लेकर भी अंगद काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन के बाद, सलमान खान के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है।
tiger zinda hai salman khan katrina kaif angad bedi ali abbas zafar टाईगर जिंदा है सलमान खान कैटरीना कैफ अंगद बेदी अली अब्बास जफर


Click it and Unblock the Notifications