..................... Tiger Zinda Hai details Salman Khan Katrina Kaif play 70 year old - Hindi Filmibeat

#Ouch: सलमान की टाइगर ज़िंदा है पर कैटरीना का ग्रहण?

सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है अनाउंस हो चुकी है और फिल्म पर पहला ग्रहण लग चुका है। दरअसल, सूत्रों की मानें तो फिल्म कहानी है टाईगर और ज़ोया की लेकिन उनके 70 साल तक की। अब कहानी फ्लैशबैक में चली भी, तो भी 70 साल के कैटरीना और सलमान तो दिखने ही वाले हैं।

कुछ याद आया? हाल ही में कैटरीना कैफ की एक फिल्म आई थी बार बार देखो, जिसमें उन्हें 20 साल से 80 साल तक का दिखाया गया था और फिल्म का हाल तो सबने देखा ही है।

Tiger Zinda Hai Details

बहरहाल, इतना ही नहीं, कैटरीना कैफ की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी कुछ अच्छा नहीं रहा है। फितूर का हाल भी सबने देखा ही। वहीं सलमान खान के लिए ये कुछ ज़्यादा ही एक्सपेरिमेंट हो जाएगा और उन्हें काफी एलर्ट रहने की ज़रूरत है।
[अगर सलमान - करीना ने किसी लड़की के बारे में ऐसा कहा तो बहुत गलत!]

हालांकि ये ओल्ड एज वाली लव स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर काफी चलती है - बाग़बान से लेकर बर्फी तक। वीर ज़ारा तो इन फिल्मों में शायद सबसे आगे होगी। वैसे कैटरीना कैफ और सलमान खान साथ में हमेशा ही बहुत अच्छे लगे हैं। देखिए उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें -
[लीजिए अपनी परफेक्ट बीवी के लिए सलमान की लिस्ट भी है!]

हमारी नज़र पड़ी सलमान-कैट की इन तस्वीरों पर जिन्हें देखना हर फैन का हक है।

तू ही तो मेरी दोस्त है
एक तो सलमान खान के एक्सप्रेशन..ऊपर से उनका ये शरमाना और इतने प्यार से कैट को देखना...

बच्चे मन के सच्चे
दोनों बच्चे के साथ काफी इंजॉय करते दिख रहे हैं।

जेल यात्रा
सलमान की जेल यात्रा के दौरान पूरा परिवार उनके साथ था, पीछे की कैटरीना भी।

हम तो दीवाने हो गए
OOOOPS सलमान खान कुछ भी बोलने के लिए फेमस है फिर कैटरीना कैफ को कैटरीना कपूर भी तो उन्होंने ही कहा था!

CUTE
इस तस्वीर को देखकर तो हम कुछ कह ही नहीं पा रहे हैं....बस सुपरक्यूट है ये तस्वीर....

बदला...
अब जब कोई आपको टेडी बियर समझ कर खेले को गुस्सा तो आएगा ना। बस कैट को मौका मिला और उन्होंने ले लिया सलमान से बदला!

हम साथ साथ हैं
सलमान कैट को साथ देखना हमें ही नहीं फैन्स को भी काफी पसंद है। एक फैन ने उनकी ये तस्वीर शेयर की।

हैंगओवर...तेरी यादों का दोनों ही इस तस्वीर में फुलटू टल्ली लग रहे हैं लेकिन फिर भी साथ में कितने...खैर!

DIFFERENCE
एक तरफ रणबीर और कैट की लीक हुई तस्वीरें याद करिए और एक तरफ से तस्वीर...कोई COMPARISON है क्या!

आ जा मेरी गाड़ी में बैठ जा
बाइक राइड और सलमान खान के साथ उफ्फ्फ। कभी कभी तो हम सच में सोचते हैं कि कैट ने आखिर ऐसा क्यूं किया!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X