300 करोड़ी फिल्म वॉर के सीक्वल की तैयारी, ऋतिक रोशन के साथ होगी टाइगर श्रॉफ की वापसी, नई डिटेल!

बर्थडे बॉय टाइगर श्रॉफ आज इंटरनेट पर चारों तरफ छाए हुए हैं। फैमिली, फ्रेंड्स, चहेते फैंस से लेकर सेलिब्रिटिज उन्हें 31वें बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हमेशा ही अपने खतरनाक स्टंट और एक्शन को लेकर चर्चा में रहने वाले टाइगर श्रॉफ की साल 2019 में आई फिल्म वॉर के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और फिल्ममेकर्स साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म वॉर के सीक्वल को लेकर आ रही है, इसे लेकर तगड़ी तैयारी भी शुरू हो गई है।

साल 2019 में आई फिल्म वॉर में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन नजर आए। इस फिल्म को देखकर जब थिएटर्स से फैंस बाहर निकले तो उन्होंने तभी इसके सीक्वल की डिमांड कर डाली थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 300 करोड़ से भी ज्यादा कमा कर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी।

अब टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर फैंस को खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यशराज फिल्म्स एक बार फिर वॉर सीक्वल और टाइगर के किरदार को वापस लाने की तैयारी कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि वॉर का सीक्वल में एक बार फिर टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X