OOPS: टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन को कह दिया अक्षय कुमार!

ऋतिक रोशन के लिए आज का दिन काफी अच्छा शुरू हुआ। पहले उनकी फिल्म का पहला रिव्यू आया जो शानदार था इसके बाद सुबह सुबह, उन्हें फरहान अख्तर ने उनकी आने वाली फिल्म मोहनजोदड़ो के लिए विश किया।

इसके बाद टाइगर श्रॉफ ने भी उन्हें विश किया लेकिन कर दी एक भूल। दरअसल, टाइगर चाहते थे कि अपने दोनों आइडल को विश करना चाह रहे थे लेकिन इसी चक्कर में उनसे हो गई बहुत ही बड़ी गलती।

tiger shroff goof up

टाइगर श्रॉफ ने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा - हीरो, एक्शन हीरो और अब हैट्रिक हीरो, ऑल द बेस्ट ऋतिक रोशन सर। आप चांद पर ऐसे ही राज करते रहिए!



सब जानते हैं कि टाइगर ऋतिक से कितना प्यार करते हैं लेकिन उनके हैट्रिक हीरो वाला ट्वीट किसी को समझ नहीं आया क्योंकि ऋतिक रोशन तो काफी समय से परदे से गायब हैं।
[SCORE CARD: रूस्तम Vs मोहनजोदड़ो...कौन कितने पानी में]

इसके बाद टाइगर ने एक और ट्वीट किया, हम लोगों को हमेशा और ज़्यादा इंस्पायर करने के लिए और हमारे लिए लेवेल और मुश्किलों का नया स्टैंडर्ड सेट करने के लिए थैंक यू ऋतिक सर। कल के लिए ऑल द बेस्ट।


अब टाइगर के एक साथ दो ट्वीट, ऋतिक के लिए किसी को समझ नहीं आए। लेकिन थोड़ी देर में उनका पहला ट्वीट गायब हो गया।

ये ट्वीट एक बार फिर उनकी वॉल पर दिखा लेकिन इस बार नाम अक्षय कुमार का था - हीरो, एक्शन हीरो और अब हैट्रिक हीरो, ऑल द बेस्ट अक्षय कुमार सर। आप चांद पर ऐसे ही राज करते रहिए!

दरअसल, हड़बड़ी में अक्षय कुमार को विश करते करते टाइगर ने ऋतिक रोशन को टैग कर दिया। हालांकि उन्होंने अपनी भूल तुरंत ठीक की पर तब तक तो ये वायरल हो चुकी थी।

जिन्हें जानकारी नहीं हो, उन्हें बता दें कि अक्षय कुमार की रूस्तम और ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो एक साथ क्लैश हो रही है, इतना ही नहीं

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की रूस्तम को पूरा बॉलीवुड सपोर्ट कर रहा है। और ये सब शुरू हुआ सलमान खान के एक ट्वीट के बाद। इसके बाद, फवाद खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा सब अपने अपने स्टाइल से रूस्तम को सपोर्ट कर रहे हैं।

रणवीर सिंह ने जहां छिपा रूस्तम खेला और अक्षय की फिल्म के एक गाने पर डांस किया वहीं आलिया भट्ट अपने लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल्ल वाले गाने को कुछ ज़्यादा ही सीरियसली ले गईं। गाने में एक लाइन है, मटक मटक जैसे रवीना टंडन, आलिया बिल्कुल उसी अंदाज़ में अक्षय - रवीना टंडन के गाने टिप टिप बरसा पानी पर डांस करती दिख रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X