धमाकेदार एक्शन के साथ, "बागी 3" में इस मशहूर गाने को रिक्रिएट करेंगे टाइगर श्राफ!
टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म बागी 3 इस साल की धमाकेदार एक्शन फिल्मों में से एक होने वाली है। सुपरहिट "बागी" फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म एक्शन के मामले में तो जबरदस्त होगी ही.. लेकिन ताजा खबरों की मानें तो बागी 3 में फिल्म 'दस' का मशहूर गाना 'दस बहाने करके ले गई दिल' भी रिक्रिएट किया जा रहा है।
जी हां, और खास यह है कि इस गाने पर टाइगर श्राफ और दिशा पटानी डांस करते हुए दिखने वाले हैं। दिशा पाटनी ने हाल में ही इस गाने की शूटिंग खत्म की हैं। टाइगर और दिशा की जोड़ी बागी 2 में खूब पसंद की गई थी।

साल 2005 में आई फिल्म दस का यह गाना बहुत पॉपुलर रहा था। यह गाना अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, जायद खान, दिया मिर्जा, शिल्पा शेट्टी और ईशा देओल पर फिल्माया गया था। गाने को कंपोज किया था विशाल- शेखर ने.. और आवाज दी थी के.के और शान ने। उस वक्त यह युवाओं के बीच काफी पसंद किया गया था।
लिहाजा, मेकर्स ने इस गाने को बागी 3 में भी जोड़ने का फैसला ले लिया है। बागी 3 में टाइगर श्राफ, श्रद्धा कपूर के अलावा विजय शर्मा भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए टाइगर श्रॉफ ने वादा किया है कि इस बार फिल्म में तीन गुना एक्शन मिलेगा। फिल्म के एक्शन और स्टंट्स पर खासा ध्यान दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
