ना सलमान खान, ना शाहरुख- ये नए स्टार ले गए संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म!
कुछ ही दिनों पहले टाईगर श्राफ को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। जिसके बाद ही अफवाहें तेज़ हो गई हैं कि भंसाली की अगली फिल्म में टाईगर श्राफ को जगह मिल सकती है। बता दें, इससे पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म के साथ सलमान खान और शाहरुख खान का नाम भी जोड़ा जा रहा था। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर भंसाली अगली फिल्म में किसे जगह देते हैं।
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस कर चुके हैं सगाई, शादी CONFIRM
टाईगर श्राफ की बात करें तो फिलहाल वह करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 में नजर आने वाले हैं। जो कि नवंबर में रिलीज होगी। उसके बाद भी टाईगर के पास बैक टू बैक कई प्रोजेक्ट्स हैं, जो 2020 तक बुक हैं। लिहाजा, ऐसे में यदि टाईगर के हाथों भंसाली प्रोजेक्ट भी आ जाती है, जो उनके करियर को नया मोड़ मिल सकता है।

पद्मावत की रिलीज के बाद से संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म की चर्चा शुरु हो चुकी है। कुछ ही दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि सलमान के साथ उनकी फिल्म फाइनल हो चुकी है, जो 2020 ईद पर रिलीज होगी। लेकिन फिलहाल यह सब कोरी अफवाह ही नजर आती है।


Click it and Unblock the Notifications