#CastAlert: 23 नवंबर को आ रही धमाकेदार सीक्वल, सुपरहिट स्टारकास्ट के साथ

पांच साल पहले करण जौहर ने एक ब्रेक लेने की सोची। अब हम औऱ आप परेशान हो जाते हैं तो छुट्टी मनाने किसी ट्रिप पर चले जाते हैं। करण जौहर को छुट्टी मनाने का मन कर रहा था तो उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर बनाने की सोची।

और अब फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारी ज़ोरों से चल रही है। खबरें हैं कि आखिकार, इस फिल्म की कास्ट फाइनल हो चुकी है और इसमें टाईगर श्रॉफ के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया दिखेंगी।

tiger-shroff-tara-sutaria-ananya-pandey-finalised-student-of-the-year-2

अनन्या पांडे, चंकी पांडे की बेटी हैं, वहीं तारा सुतारिया, सुईट लाइफ और ज़ैक एंड कोडी के हिंदी वर्जन से फेमस हुई थीं। अब ये दोनों टाईगर श्रॉफ के साथ अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

एक इंटरव्यू में करण ने बताया कि इस फिल्म में सबको बस अच्छा दिखना था, अच्छे कपड़े पहनने थे और डांस करना था। मुझे इसे बनाने में बहुत मज़ा आया। इस बार यही मज़ा करने का मौका, करण जौहर ने पुनीत मल्होत्रो को दिया है।

करण जौहर ने जब अनाउंस किया कि टाईगर श्रॉफ स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल के हीरो होंगे, फैन्स काफी खुश थे। उस दौरान, टाईगर श्रॉफ फिल्मों के लिहाज़ से शानदार तरक्की कर रहे थे।

लेकिन फिर बैक टू बैक टाईगर की दो फिल्में फ्लॉप हुईं और सारे समीकरण बदल गए। ऐसे में ये फिल्म टाईगर के लिए काफी ज़रूरी है। जानिए, 2018 में कुछ यंग स्टार्स की आने वाली ज़बर्दस्त फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X