धमाकेदार एक्शन फिल्म 'बागी 3'- इस बड़ी फिल्म के साथ होगी CLASH!
हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान टाईगर श्राफ से बागी 3 की रिलीज को लेकर सवाल किया गया। तो टाईगर ने कहा- हम अभी 20 अप्रैल सोच रहे हैं, लेकिन फिलहाल देखिए आगे क्या होता है। बता दें, बागी 3 पर काम शुरु हो चुका है। वहीं, खास बात है कि 20 अप्रैल 2019 को ही धर्मा प्रोडक्शन की मल्टीस्टारर फिल्म कलंग भी रिलीज होने वाली है।
एक हफ्ते में 900 करोड़ पार कलेक्शन- सुपरहिट हो गई फिल्म- द नन
कोई शक नहीं कि यदि यह क्लैश होता है तो बॉक्स ऑफिस पर धमाका हो जाएगा। टाईगर श्राफ की बागी 2 सुपरहिट रही है। और तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बागी 2 के ट्रेलर लांच के दौरान ही अपनी फ्रैंचाइजी बागी की तीसरी फिल्म बागी 3 की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। साथ ही कास्टिंग भी शुरु हो चुकी है।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए टाईगर श्राफ सीरिया में जाकर ट्रेनिंग लेने वाले हैं। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग खाड़ी देशों में ही की जाएगी। फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications