''सलमान खान- अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स से कंपिटिशन की मैं सोच भी नहीं सकता..''
टाईगर श्राफ को हाल ही में मैचो ब्राण्ड का चेहरा बनाया गया है। जिसे पहले सलमान खान और अजय देवगन एन्डॉर्स करते थे। लिहाजा, जब टाईगर से सलमान- अजय देवगन से कंपिटिशन की बात की गई.. तो उन्होंने कहा- सलमान सर और अजय सर बहुत ही बड़े स्टार हैं, मैं उनके कंपिटिशन की बात सोच भी नहीं सकता। वह सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। मैं खुश हूं कि मुझे इस ब्राण्ड से जुड़ने का मौका मिला।
एक हफ्ते में 900 करोड़ पार कलेक्शन- सुपरहिट हो गई फिल्म- द नन
बहरहाल, कोई शक नहीं कि टाईगर श्राफ आज से कलाकारों में से दमदार एक्शन हीरो हैं। एक्शन फिल्मों की बात आती है.. तो जाहिर तौर पर सबसे पहले टाईगर का नाम ही सबसे ऊपर आता है। टाईगर ने कहा- बागी 2 की सफलता के बाद मेरी ब्राण्ड वैल्यू बढ़ गई है। मुझे इस बात की खुशी है।

एक्शन फिल्मों से इतर टाईगर 2019 में नजर आने वाले हैं पुनीत मल्होत्रा की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 में। फिल्म में टाईगर के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया डेब्यू करती दिखेंगी। करण जौहर की यह फिल्म 10 मई 2019 को रिलीज होगी।
बहरहाल, यहां जानते हैं बॉलीवुड के पॉपुलर एक्शन हीरो-


Click it and Unblock the Notifications