..................... Tiger Shroff's Baaghi 2 releases 100 days after Salman Khan's Tiger Zinda Hai - Hindi Filmibeat

टाईगर ज़िंदा है पार्ट 2 का मिला था वादा, #100Days बाद धमाकेदार टाईगर सीक्वल

सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है कि रिलीज़ के साथ ही अली अब्बास ज़फर ने कहा था कि जल्द ही हम टाईगर ज़िंदा है सीक्वल पर भी काम करना शुरू कर देंगे। अब 100 दिन बाद धमाकेदार टाईगर सीक्वल लोगों के सामने होगा।

बात हो रही है टाईगर श्रॉफ स्टारर बागी 2 की। सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि ये फिल्म क्षणम रीमेक है जिसे पहले सलमान खान करने वाले थे लेकिन उनके पास फिल्म की डेट्स नहीं थी।

tiger-shroff-s-baaghi-2-releases-100-days-after-salman-khan-tiger-zindap-hai

टाईगर ज़िंदा है रिलीज़ हुई थी 22 दिसंबर को और लगभग 100 दिन बाद 30 मार्च को रिलीज़ होने जा रही है टाईगर श्रॉफ स्टारर बागी 2।

हीरोपंती से टाईगर श्रॉफ ने डेब्यू किया है। लेकिन फिल्म रिलीज़ से पहले ही टाईगर श्रॉफ के स्टंट्स और मार्शल आर्ट्स की चर्चा हर तरफ थी। कम से कम एक बात तो तय थी कि टाईगर श्रॉफ नाम का एक लड़का है जो एक ही काम जानता है पर वो काम उससे बेहतर शायद ही इस इंडस्ट्री में कोई जानता है।

टाईगर श्रॉफ की आखिरी फिल्म अ फ्लाइंग जट और मुन्ना माईकल बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। लोगों को पसंद भी नहीं आई, फिर भी 35 करोड़ की फ्लाइंग जट ने 56 करोड़ की कमाई करके, मुनाफा ना सही, अपनी लागत तो निकाल ही ली थी।

अब देखना है कि बागी 2 के साथ टाईगर श्रॉफ 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन पाते हैं या नहीं। मिलिए बॉक्स ऑफिस के यंग 100 करोड़ क्लब से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X