'बागी' में दिखेगा टाईगर श्राफ का जीरो फिगर..8 पैक एब्स गायब!
[गपशप] फिल्म 'हीरोपंती' से जोरदार एंट्री करने वाले एक्टर टाईगर श्राफ अपनी अगली फिल्म में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। जी हां, साजिद नाडियावाला की फिल्म 'बागी' में टाईगर के 8 पैक एब्स गायब दिखेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में टाईगर एक क्रांतिकारी युवा के रूप में नजर आएंगे।
अपनी पहली फिल्म से ही अपनी परफेक्ट बॉडी के लिए पॉपुलर टाईगर का 'बागी' में मेकओवर होने वाला है। यह तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि टाईगर के लुक को सीक्रेट रखने के लिए साजिद ने 50 एक्ट्री सेक्यूरिटी गार्ड्स का बंदोबस्त किया है। ताकि कहीं से भी टाईगर और फिल्म के सेट की जानकारी लीक न हो।
बहरहाल, लगता है इस फिल्म से टाईगर एक बार फिर सबको हैरान करने वाले हैं। एक इंटरव्यू के दौरान टाईगर ने यह पुष्टि भी की है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 8 किलो कम किये हैं क्योंकि उन्हें boyish और दुबला पतला दिखना था। टाईगर ने इसके लिए काफी मेहनत की है।
Ooo..टाईगर श्राफ को मिले 50 गार्ड्स..
उन्होंने कहा कि, मुझे खाना बहुत पसंद है, लेकिन डाइट पर होने की वजह से फिल्म के दौरान मैं अपनी फेवरिट आईसक्रीम और कुछ भी मीठा बहुत मिस करता हूं।
बता दें, फिल्म में टाईगर के साथ श्रद्धा कपूर हैं। सब्बीर खान के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 27 मई से फ्लोर पर आ चुकी है। साजिद, शब्बीक और टाईगर की साथ में यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले यह जोड़ी 'हीरोपंती' में अपना कमाल दिखा चुकी है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


