टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती' के सीक्वल का इंतज़ार खत्म? साजिद नाडियाडवाला करेंगे बागी 3 के बाद धमाका !
एक्टर टाइगर ऋॉफ इन दिनों साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'बागी 3' को लेकर खासा बिजी चल रहे हैं। हाल में ही 'बागी 3' के गाने और ट्रेलर को रिलीज किया गया। इस बीच टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म को लेकर भी गॉस्पिस शुरू हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि एक बार फिर 'हीरोपंती' में टाइगर श्रॉफ को कास्ट किया जा सकता है। मीडिया गलियारों में खबरें उठने लगी हैं कि 'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ ही नजर आएंगे। हीरोपंती के पहले सीक्वल से ही टाइगर ऑफ ने अपने करियर की शुरुआत की तो और फिल्म हिट साबित हुई थी।
टाइगर श्रॉफ के साथ साजिय नाडियाडवाला का शानदार बॉन्ड इन दिनों देखने को मिला है। इसी दोस्ती को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही हीरोपंती 2 लेकर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हीरोपंती 2 की प्लानिंग भी हो चुकी है और इस साल फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications