तगड़ा Rumor: टाइगर श्रॉफ करेंगे सलमान खान स्टारर जुड़वा सीक्वल!
[गपशप] टाईगर श्रॉफ को अगर सलमान खान के जुड़वा अवतार में देखने का मौका मिल जाए तो। अब सलमान खान तो प्रेम रतन धन पायो में डबल रोल कर ही चुके हैं लेकिन अगला जुड़वा बनने की तैयारी टाइगर श्रॉफ की है। अगर गपशप गली की मानें तो उन्हें साजिद नाडियाडवाला के अगले प्रोजेक्ट के लिए साइन कर लिया गया है।
इस प्रोजेक्ट की डायरेक्ट कर रहे हैं अहमद खान और ये एकदम हल्की फुल्की कॉमेडी है। लेकिन सूत्रों की मानें तो ये जुड़वा का सीक्वल है या फिर रीमेक। हालांकि अहमद खान ने ऐसी किसी भी न्यूज़ को सिरे से खारिज कर दिया है।
[पूरे देश में ढूंढा पर नहीं मिला टाइगर जैसा मजनू!]
फिलहाल टाइगर श्रॉफ साजिद नाडियाडवाला की बागी में काम कर रहे हैं। इसके बाद वो अ फ्लाइंग जट और लैला मजनू में काम करने वाले हैं।खैर, केवल जुड़वा ही नहीं, ऐसी कई पुरानी बेहतरीन फिल्मों का रीमेक पाइपलाइन में है जिनकी डीटेल्स हम आपके लिए लेकर आए हैं -


Click it and Unblock the Notifications

